विज्ञापन

एक और मुसलमान देश से सऊदी अरब जैसा समझौता करेगा पाकिस्तान, ईरान से क्या है कनेक्शन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर ही है. इस बीच चर्चाएं यह भी तेज हैं कि क्या ईरान के खिलाफ पाकिस्तान भी जंग में उतरेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब पर हमले किए हैं.

एक और मुसलमान देश से सऊदी अरब जैसा समझौता करेगा पाकिस्तान, ईरान से क्या है कनेक्शन
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान लंबे समय से मुसलमान देशों के बीच खुद को लीडर के तौर पर स्थापित करने में जुटा है. वह दुनिया का एकमात्र परमाणु संपन्न मुस्लिम राष्ट्र है, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई की मार से बदहाल है. फिर भी वह अकसर अपनी परमाणु क्षमता और बड़ी सेना के दम पर ही मुसलमान देशों के बीच खुद का वर्चस्व बनाने में जुटा रहता है. पाकिस्तान ने बीते साल सऊदी अरब से इसी के आधार पर एक सैन्य समझौता कर लिया था, जिसमें तय हुआ था कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में दोनों देश मिलकर लड़ेंगे. इस तरह पाकिस्तान ने सैन्य ताकत से सऊदी अरब को मदद का भरोसा दिया तो वहीं उससे निवेश और कच्चे तेल को लेकर मदद का भरोसा लिया.

अब ऐसा ही एक समझौता वह कुवैत के साथ करने की तैयारी में है. यह समझौता ऐसे समय में होने वाला है, जब ईरान और अमेरिका के बीच जंग चल रही है. ईरान ने अपने आसपास के देशों कुवैत, यूएई, बहरीन और सीरिया जैसे देशों पर हमले किए हैं. इसके चलते इन देशों के आगे सुरक्षा का एक संकट पैदा हुआ है. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान ने कुवैत के सामने रक्षा समझौते का प्रस्ताव रखा है. इस तरह पाकिस्तान एक तरफ डिफेंस डील करके अपने वर्चस्व को स्थापित करने की कोशिश में है तो वहीं कुवैत से तेल और निवेश की सुरक्षा चाहता है. पाकिस्तान अकसर इस्लामिक देशों के बीच अपनी सैन्य ताकत के भरोसे वर्चस्व बनाने की कोशिश करता रहा है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर ही है. इस बीच चर्चाएं यह भी तेज हैं कि क्या ईरान के खिलाफ पाकिस्तान भी जंग में उतरेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब पर हमले किए हैं. पाकिस्तान और सऊदी के बीच हुए रक्षा समझौते में कहा गया है कि किसी एक देश पर हमले का दोनों मिलकर जवाब देंगे. 

हूती ने किए सऊदी अरब पर हमले, क्या जवाबी एक्शन में उतरेगा ईरान?

ऐसे में पाकिस्तान का कहना है कि यदि ईरान ने अटैक नहीं रोके तो वह भी जवाबी ऐक्शन में शामिल हो सकता है. बता दें कि सऊदी अरब के साथ हुए समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी अरब में सैनिक भी भेजे हैं. इसके अलावा फाइटर जेट, ड्रोन, एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य रक्षा सामग्रियां भी तैनात की गई हैं. फिलहाल यह डिटेल नहीं मिल पाई है कि कुवैत और पाकिस्तान के बीच होने वाले समझौते में क्या-क्या प्रावधान रहेंगे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह कमोबेश उसी तर्ज पर होगा, जैसा पैक्ट सऊदी अरब के साथ हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan News, Pakistan News In Hindi, World News, World News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com