उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप में संयुक्त सैन्य अभ्यास करने और सैन्य साजो-सामान तैनात करने के लिए अमेरिका की कड़ी निंदा की. प्योंगयांग ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई किसी भी समय वास्तविक युद्ध में बदल सकती है. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से योनहाप ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के सूचना कार्यालय के प्रमुख ने एक बयान जारी कर त्रिपक्षीय फ्रीडम शील्ड अभ्यास की निंदा की. इस अभ्यास में दक्षिण कोरिया और जापान शामिल भी थे.
शनिवार को जारी बयान अनुसार, 'हम अमेरिका और उसके अनुयायियों,(जो कि डीपीआरके के प्रति शत्रुतापूर्ण रुख रखते हैं), को कड़ी चेतावनी देते हैं कि वो अधिक उकसावे और अस्थिरता पैदा करने वाले शत्रुतापूर्ण कृत्यों को तुरंत बंद करें. ये उकसावे वाली कार्रवाइयां कोरियाई प्रायद्वीप और उसके आसपास के क्षेत्र में सैन्य टकराव को वास्तविक सशस्त्र संघर्ष में बदल सकता है.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने 15 नवंबर को दक्षिण कोरिया के दक्षिणी द्वीप जेजू के साउथ में अतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तीन दिवसीय त्रिपक्षीय फ्रीडम एज अभ्यास पूरा किया. सोमवार को 6,000 टन वजनी यूएसएस कोलंबिया ने बुसान में दक्षिण कोरिया के नौसैनिक अड्डे में प्रवेश किया.
उत्तर कोरियाई अधिकारी ने यह भी कहा कि राज्य के सुरक्षा वातावरण की रक्षा करने और क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता और शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए आत्मरक्षात्मक उपाय करना उत्तर कोरिया का संवैधानिक कर्तव्य है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं