विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2011

उ. कोरिया में सत्ता हस्तांतरण हो सकता है अहम मोड़

हेग ने उ. कोरिया के नए नेता से यह बात समझने का अनुरोध किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ जुड़ना उनके देश के लिए भला होगा।
लंदन/वाशिंगटन: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग इल के निधन की अचानक घोषणा से आश्चर्यचकित अमेरिकी और पश्चिमी जगत के नेताओं ने कहा है कि अलग-थलग पड़े इस देश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फिर जोड़ने में उनके बेटे द्वारा सत्ता अपने हाथ में लेना निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। बीबीसी ने खबर के अनुसार, ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा, यह उत्तर कोरिया के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है। हेग ने उत्तर कोरिया के नए नेता से यह बात समझने का अनुरोध किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ जुड़ना उनके देश के लिए भला होगा। फ्रांस के विदेश मंत्री एलन जुपे ने आशा जताई कि नया नेतृत्व उत्तर कोरिया के लिए नई आजादी लेकर आएगा। अमेरिकी नेता हालांकि देश में परमाणु हथियारों को लेकर चल रही गतिविधियों को चेतावनी के रूप में देखते हैं और व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को इन गतिविधियों को बारे में सूचित कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि वह देश की स्थिति पर करीबी से निगरानी कर रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उ. कोरिया, सत्ता हस्तांतरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com