उत्तर कोरिया (North Korea) ने बुधवार को फिर से एक बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile Test) का परीक्षण किया. इससे एक हफ्ते पहले उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने प्योंगयांग के परमाणु हथियारों को बढ़ावा देने की वचन लिया था. उत्तर कोरिया ने जनवरी से अब तक 14 मिसाइलों का परीक्षण किया है. इसमें एक पूरी रेंज की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागना भी शामिल है. 2017 के बाद पहली बार उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया था.
पिछले हफ्ते किम ने एक बड़ी सैन्य परेड का निरीक्षण किया था जिसमें उन्होंने देश के परमाणु हथियारों को बढ़ावा देने की बात की थी. किम जॉन्ग उन (Kim Jong Un) ने कहा था कि वो देश के परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) को और भी तेजी से मजबूत करेंगे और विकसित करेंगे. हम सबसे तेज गति से देश की परमाणु शक्ति को मजबूत करना और उसे विकसित करना जारी रखेंगे."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं बुधवार का टेस्ट 10 मई को साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट -इलेक्ट यून सुक-यिओल के पद संभालने से पहले किया गया है. दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के साथ कड़ा रुख अपनाने और अमेरिका के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कही. नॉर्थ कोरिया ने 12: 03 पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी. सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया.
यह मिसाइल 470 किलोमीटर उड़ी और 780 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंची. इसे संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है.
जापान के रक्षा मंत्री माकोटो ओनिकी ने इस मिसाइल टेस्ट की पुष्टि की और कहा कि यह जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के बाहर गिरी.
उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया की तरफ से बार-बार बैलिस्टिक मिसाइल दागने से हमारे देश, क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सुरक्षा और शांति को खतरा है.
वहीं दक्षिण कोरिया की तरफ से इस मिसाइल टेस्ट की कड़ी निंदा की गई है.
उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं और इसे ख़त्म करने के लिए किम जॉन्ग उन के साथ बातचीत विफल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं