विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

नॉर्थ कोरिया और दक्षिण कोरिया शीतकालीन ओलंपिक में एक साथ मार्च के लिए सहमत

उत्तर कोरिया ने साथ ही कहा कि वह दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए 550 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा.

Also Read in
नॉर्थ कोरिया और दक्षिण कोरिया शीतकालीन ओलंपिक में एक साथ मार्च के लिए सहमत
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोल: दक्षिण और उत्तर कोरिया शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में एक ही ध्वज तले एक साथ मार्च करने और खेलों के लिए संयुक्त महिला आइस हाकी टीम उतारने के लिए बुधवार को राजी हो गए. उत्तर कोरिया ने साथ ही कहा कि वह दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए 550 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा. इस फैसले को दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें - ट्रंप ने किम जोंग के साथ 'अच्छे सबंध' होने की खबर को खारिज किया

परमाणु हथियार रखने वाला उत्तर कोरिया पिछले हफ्ते अगले महीने होने वाले प्योंगचांग खेलों में हिस्सा लेने को राजी हो गया था जो दोनों देशों को बांटने वाले असैन्य क्षेत्र के दक्षिण में 80 किमी की दूरी पर हो रहे हैं. उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को लेकर तनाव को देखते हुए सोल शीतकालीन खेलों को लंबे समय से ‘शांति ओलंपिक’ के रूप में पेश कर रहा है.

दक्षिण कोरिया द्वारा जारी बयान के अनुसार नौ से 25 फरवरी तक होने वाले खेलों के उद्घाटन समारोह में दोनों देश एकीकरण का समर्थन करने वाले ध्वज के तले हिस्सा लेंगे. साथ ही दोनों देश संयुक्त महिला आइस हाकी टीम उतारने के लिए भी राजी हो गए और दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह खेलों से पहले संयुक्त ट्रेनिंग के लिए अपने स्की खिलाड़ियों को उत्तर क्षेत्र के स्की रिजार्ट मासिकरयोंग भेजेगा.

VIDEO: उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को गोलियों से भुना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com