विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2011

नाइजीरिया में पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया

लंदन से स्वदेश लौटे नसीर अल रुफाई को आबुजा के नामदी आजिकवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
आबुजा: नाइजीरिया की खुफिया पुलिस ने मौजूदा सरकार की आलोचना करने वाले एक पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। लंदन से शनिवार को स्वदेश लौटे नसीर अल रुफाई को आबुजा के नामदी आजिकवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। खुफिया पुलिस की इस कार्रवाई की कोई वजह नहीं बताई गई है। 51 साल के रुफाई पूर्व राष्ट्रपति ओलूसेंगुन ओबासांजो के कार्यकाल में मंत्री थे। ओबासांजो का कार्यकाल वर्ष 2007 में खत्म हुआ था। रुफाई के खिलाफ अपने दोस्तों को अवैध रूप से भूमि आवंटित करने के मामले में मुकदमा चलाया गया था, लेकिन वह देश से बाहर चले गए थे। उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, मंत्री, गिरफ्तारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com