न्यूयॉर्क पुलिस (New York Police) ने ब्रुकलिन के एक सबवे स्टेशन में 10 लोगों को गोली मारने के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी घटना के 24 घंटे के भीतर हुई है. अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने घटना में संदिग्ध के तौर पर 62 वर्षीय फ्रैंक जेम्स की पहचान की थी. सीएनएन ने बताया कि मैनहट्टन की एक सड़क पर दो पुलिस अधिकारियों ने उसे देखा और हिरासत में ले लिया.
मेयर एरिक एडम्स ने गिरफ्तारी की घोषणा करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरे साथी न्यूयॉर्कर्स: हमने उसे पकड़ लिया है." न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त कीचंत सीवेल ने कहा कि उन्हें हिरासत में लिया गया है और मंगलवार के हमले के लिए आरोपी बनाया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमेरिका के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर हमले से जुड़ी 10 खास बातें..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में जेम्स जैसा दिखने वाला एक शख्स हथकड़ी लगाए और पुलिस की गाड़ी में बैठा हुआ दिख रहा है.
हमले में किसी की मौत नहीं हुई थी. हमले में 13 अन्य लोग घायल हो गए थे, वे स्टेशन से बाहर निकलने के लिए हाथापाई कर रहे थे या धुएं के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी. पीड़ितों में से किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई.
जेम्स ने यूट्यूब पर खुद के कई वीडियो पोस्ट किए थे. जिनमें वे राजनीतिक हमले करते भी नजर आ रहे थे्. हालांकि यूट्यूब के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप में उनका पेज बुधवार को हटा दिया गया था. अपने वीडियो में वे न्यूयॉर्क मेयर की भी आलोचना करते नजर आ रहे हैं.
प्राइम टाइम: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन में फायरिंग, हमलावर ने लगाया था गैस मास्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं