विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

मिसाइल हमले में क्रैश हुआ था यूक्रेन का विमान? Video से आशंकाओं को मिला बल

यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की उड़ान पीएस 752 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि यह विमान मिसाइल हमले में क्रैश हुआ था.

Also Read in
मिसाइल हमले में क्रैश हुआ था यूक्रेन का विमान? Video से आशंकाओं को मिला बल
आशंका जताई जा रही है कि विमान मिसाइल हमले में क्रैश हुआ था.
  • यूक्रेन का विमान हो गया था क्रैश
  • विमान में सवार सभी यात्रियों की गई थी जान
  • कनाडा ने कहा, मिसाइल हमला किया गया था
नई दिल्ली:

यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की उड़ान पीएस 752 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि यह विमान मिसाइल हमले में क्रैश हुआ था. CNN के मुताबिक उसके पास एक ऐसा वीडियो है, जिसमें दिख रहा है कि तेहरान के आसमान में एक मिसाइल दागी गई और यह किसी चीज से टकराई. ठीक इसी वक्त यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान भी क्रैश हुआ था. ऐसे में विमान के मिसाइल हमले में क्रैश होने की आशंका को बल मिला है. इस वीडियो की बात ऐसे वक्त में सामने आई है, जब ब्रिटेन और कनाडा का कहना है कि खुफिया सूचनाएं बताती हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है. 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास यह खुफिया जानकारी है कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की उड़ान पीएस 752 को ईरानी मिसाइल द्वारा मार गिराया गया था. उन्होंने कहा कि "हमें कई सूत्रों से खुफिया जानकारी मिली है, जिसमें हमारे सहयोगी और हमारे अपने खुफिया शामिल हैं. सबूत से संकेत मिलता है कि विमान को जमीन से हवा में मार करने वाली ईरानी मिसाइल द्वारा मार गिराया गया था. ऐसा हो सकता है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया हो." बता दें कि इस विमान क्रैश में कनाडा के 63 नागरिकों की जान गई है. उधर, जस्टिन टड्रो के बयान के थोड़ी देर बाद ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन ने भी कहा कि, उनकी खुफिया एजेंसियां भी इसी नतीजे पर पहुंची हैं कि विमान को मिसाइल से मार गिराया गया था.

दूसरी तरफ, ईरानी सरकार ने कनाडाई प्रधानमंत्री की टिप्पणियों का जवाब दिया है. प्रवक्ता अली रबेई ने एक बयान में इस बात का खंडन किया है कि विमान को मार गिराया गया था. रबेई कहा, "ये सभी रिपोर्ट ईरान के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक लड़ाई है. वे सभी देश जिनके नागरिक विमान में सवार थे अपने प्रतिनिधि भेज सकते हैं और हम बोइंग से इसके प्रतिनिधि को ब्लैक बॉक्स की जांच की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भेजने का आग्रह करते हैं.' आपको बता दें कि यूआईए की फ्लाइट पीएस 752 क्रैश हो गया था. यह विमान तेहरान से कीव जा रहा था और इसमें 167 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे. हादसे में सभी की मौत हो गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ukraine Plane Crash, Ukraine Plane Crash In Iran, Ukraine Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com