- कोरोना के नए स्ट्रेन पर डब्ल्यूएचओ ने कही ये बात
- वायरस का नया प्रकार फिलहाल काबू से बाहर नहीं है : WHO
- मौजूदा उपायों के जरिये पाया जा सकता है नियंत्रण : WHO
ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया वेरिएंट (New Coronavirus Strain) तेजी से फैल रहा है. इसे काबू करने के लिए ब्रिटेन में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की गई है. वायरस के नए प्रकार के सामने आने के बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अभी नियंत्रण से बाहर नहीं है और मौजूदा उपायों के जरिए इस पर काबू पाया जा सकता है. वायरस के नए स्ट्रेन के फैलने की दर (Transmission Rate) काफी अधिक है.
डब्ल्यूएचओ के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल रेयान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "कोरोना महामारी के दौरान हमने कई जगहों पर इससे भी ज्यादा संक्रमण दर देखी है और हमने इस पर नियंत्रण भी रखा." उन्होंने कहा, "इस लिहाज से यह स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है, लेकिन इसे ऐसे ही छोड़ा नहीं जा सकता है."
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इससे पहले, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने दावा किया था कि वायरस का नया वेरिएंट नियंत्रण से बाहर है. ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि वायरस का नया स्ट्रेन COVID के मुख्य स्ट्रेन की तुलना में 70 प्रतिशत तेजी से फैलता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी रेयान ने कहा, "मौजूदा वक्त में हम जो उपाय कर रहे हैं वो सही उपाय हैं."
उन्होंने कहा, "हमें वही करने की आवश्यकता है जो हम कर रहे हैं, हमें बस इसमें थोड़ी तेजी लाने और थोड़ा लंबे समय तक उपाय करने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम इस वायरस को नियंत्रण में ला सकते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं