विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा पहले विदेश दौरे के तहत 23 अगस्त को पहुंचेंगे भारत

देउबा की भारत यात्रा से पहले चीन का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल का दौरा करेगा.

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा पहले विदेश दौरे के तहत 23 अगस्त को पहुंचेंगे भारत
फाइल फोटो
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे के तहत इस महीने भारत पहुंचेंगे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की.

'द हिमालयन टाइम्स' की खबर के अनुसार उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री कृष्ण बहादुर महारा ने कहा कि 23 अगस्त से शुरू होने वाली पांच दिन की यात्रा के एजेंडे पर चर्चा की जा रही है.

यह भी पढ़ें : चीन की ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल का हिस्सा बना नेपाल, भारत को हो सकती है चिंता

महारा ने बताया कि देउबा की भारत यात्रा से पहले चीन का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल का दौरा करेगा और देश में भूकंप के बाद के पुननिर्माण को लेकर बातचीत करेगा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sher Bahadur Deuba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com