विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट का नेपाल के Gen Z आंदोलन से लिंक, दिल्ली पुलिस का खुलासा

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के टॉपलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान कुछ और नाम सामने आए हैं.

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट का नेपाल के Gen Z आंदोलन से लिंक, दिल्ली पुलिस का खुलासा
  • दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को नेपाल के Gen Z आंदोलन से प्रेरित बताया है
  • पुलिस प्रदर्शन के पीछे वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं. पता लगा रही है कि टी-शर्टों छापने का पैसा किसने
  • सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और नाम सामने आए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है

राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के नेताओं के कमीज उतारकर प्रदर्शन पर राजनीतिक बवाल के बीच दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि भारत मंडपम में किया गया प्रदर्शन नेपाल के हिंसक Gen Z आंदोलन से प्रेरित था. अब पुलिस इस प्रदर्शन के पीछे फंडिंग का सुराग खोजने में भी जुट गई है. 

नेपाल में पिछले साल हुआ था Gen Z प्रोटेस्ट

बता दें कि नेपाल में पिछले साल Gen Z ने विद्रोह कर दिया था. युवाओं के इस आंदोलन के दौरान काफी हिंसा हुई थी और केपी शर्मा ओली सरकार को बेदखल कर दिया गया था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि नेपाल के इसी प्रदर्शन से प्रेरित होकर एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था.

AI समिट में बवाल करने वालों को 5 दिन की पुलिस रिमांड, कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए सुनवाई में क्या-क्या हुआ

वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारी इस प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं. इस दौरान पता लगाया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान लहराई गई टी-शर्टों की छपाई के लिए किसने पैसा दिया था. टी-शर्टों पर 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' और 'एप्स्टीन फाइल्स' से जुड़े नारे लिखे हुए थे. पुलिस ने बताया कि टीम उन स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं, जहां टी-शर्ट प्रिंट की गई थीं. इनका इंतजाम करने वाले लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही कर रही है.

ये भी देखें- कहीं चले पत्थर तो कहीं फिंके अंडे-टमाटर, कांग्रेस के खिलाफ BJP ने कहां-कहां किया प्रोटेस्ट, देखें

प्रोटेस्ट में शामिल कई और नाम सामने आए

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब से भी पूछताछ कर रही है. शनिवार को उनसे लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ और नाम सामने आए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. संदिग्धों की पहचान के लिए घटनास्थल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप की जांच की जा रही है.

चारों आरोपी 5 दिन की पुलिस कस्टडी में

इस बीच पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के गिरफ्तार चारों कार्यकर्ताओं के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में आपराधिक साजिश, गैरकानूनी सभा, लोक सेवकों पर हमला, कर्तव्य में बाधा डालना और सरकारी अधिकारियों के आदेशों की अवज्ञा सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

QR कोड पास से की थी वेन्यू में एंट्री

पुलिस का कहना है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने समिट में जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था और क्यूआर कोड आधारित एंट्री पास हासिल करने के बाद वेन्यू में प्रवेश किया था. उसके बाद अंदर जाकर नारे लगाए, नारे लिखी टी-शर्ट के ऊपर पहनी कमीजें उतार दीं और हंगामा किया. पुलिस का कहना है कि धक्का-मुक्की के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आईं.

ये भी देखें- राहुल का तो SP-BSP ने भी नहीं दिया साथ, AI समिट वाले बवाल पर दे दी ये खास नसीहत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shirtless Protest, Youth Congress Protest, Youth Congress Protest Against PM Modi AI Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com