विज्ञापन

UPI का कमाल! नेपाल में शॉपिंग करते समय भारतीय ने ऐसे किया पेमेंट, वायरल हो गया Video

एक भारतीय शख्स ने नेपाल में UPI के जरिए पेमेंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दिखा कि QR कोड स्कैन करते ही नेपाली रुपये अपने आप भारतीय रुपये में बदल गए.

UPI का कमाल! नेपाल में शॉपिंग करते समय भारतीय ने ऐसे किया पेमेंट, वायरल हो गया Video
UPI का कमाल! नेपाल में शॉपिंग करते समय भारतीय ने ऐसे किया पेमेंट

भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए Unified Payments Interface यानी UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. अब यह तकनीक सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि दूसरे देशों में भी इस्तेमाल होने लगी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक भारतीय शख्स नेपाल में UPI के जरिए आसानी से पेमेंट करता नजर आ रहा है.

नेपाल में किया UPI से पेमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @anshumanbhagat619 ने शेयर किया है. वीडियो में वह नेपाल की एक दुकान पर शॉपिंग करते दिखते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने मोबाइल में Google Pay ऐप खोला और दुकान के QR कोड को स्कैन किया. इसके बाद उन्होंने 2100 नेपाली रुपये (NPR) की राशि डाली. ऐप ने तुरंत इसे भारतीय मुद्रा में बदलकर 1312.50 रुपये (INR) दिखा दिया और पेमेंट तुरंत पूरा हो गया.

बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हुआ भुगतान

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कि नेपाल में भारतीय रुपये से खरीदारी करना उनके लिए काफी दिलचस्प अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने भारतीय फोन और बैंक अकाउंट से Google Pay के जरिए पेमेंट किया. यह पेमेंट नेपाल के Fonepay QR कोड पर किया गया. उन्होंने कहा, कि कुछ QR कोड इस सुविधा को सपोर्ट नहीं करते, लेकिन जिस दुकान पर उन्होंने पेमेंट किया वहां यह बिल्कुल सही तरीके से काम कर गया और उन्हें कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना पड़ा.

देखें Video:

दुनिया में तेजी से बढ़ रहा UPI

भारत में UPI को साल 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने लॉन्च किया था. यह सिस्टम मोबाइल ऐप के जरिए बैंक अकाउंट से सीधे और तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. जनवरी 2026 में UPI के जरिए 21.70 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 28.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही.

कई देशों में शुरू हो चुकी है सेवा

UPI अब कई देशों में काम कर रहा है, जिनमें नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, सिंगापुर और यूएई शामिल हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, UPI इस समय दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है और वैश्विक स्तर पर रियल-टाइम ट्रांजैक्शन में इसका बड़ा हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: बाथरूम तक नहीं जा पाती... 2 साल के बच्चे की मां ने बयां किया दर्द, रो-रोकर बताईं पेरेंटिंग की असली मुश्किलें

बॉस बार-बार 'आलू' कहकर चिढ़ाता था, महिला ने कर दिया केस, कंपनी को देना पड़ा 29 लाख का जुर्माना

4 साल में 3.5 लाख से 65 लाख पहुंची सैलरी! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया सीक्रेट, सफलता की कहानी वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com