- नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है
- इस विनाशकारी बाढ़ में अब तक 930 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई परिवार बिखर गए
- बेटे को खोने वाली एक मां अपने हाथों उसे दफनाने के लिए कब्र खोदती दिखाई दी
नेपाल आई त्रासदी दिल चीर देने वाली है. 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में घर से लेकिन पुल और टावर और इंसान तक, सब तिनके की तरह बह गए. न जाने कितने परिवार इस आपदा में खत्म हो गए और न जाने कितने बिखर गए. माता-पिता बच्चों से बिछड़ गए तो कई बच्चों ने अपनों को खो दिया. इस आपदा में अब तक 930 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल आपदा का एक रुला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां आंखों में आंसू लिए एक बेबस मां अपने मृत बेटे को दफनाने के लिए सड़क पर उसकी कब्र खोदते दिखाई दे रही है.
नेपाल बाढ़ में बेटे को खोया, खुद किया अंतिम संस्कार
मां की बेबसी का ये वीडियो कलेजा चीर देने वाला है. जिस बच्चे को उसने जन्म दिया, पाला-पोषा और हर परिस्थिति में उसे अपने आंचल में छिपाए रखा, ताकि कोई संकट उसे छू भी न पाए. लेकिन प्रकृति के इस कहर से वह अपने जिगर के टुकड़े को बचा नहीं पाई. उसने ये कल्पना भी नहीं की होगी कि अपने हाथों से अपने बच्चे का उसे अंतिम संस्कार करना पड़ेगा, वो भी इस तरह. 37 सेकेंड के इस वीडियो में एक मां के सामने बेटे की अंत्येष्टि की जा रही है.
बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए कब्र खोदती मां
सामने आए वीडियो में तबाही के निशान हर तरफ देखे जा सकते हैं. टूटे घर और हर तरफ मलबे का ढेर और मिट्टी, गाद के सिबाय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है. इस बीच एक बेबस महिला फाबड़े की मदद से जमीन में एक गड्ढा खोदती दिखाई दे ही है, ये गड्ढा वह अपने मृत बच्चे को दफनाने के लिए खोद रही है, ये वीडियो दिल दहला देने वाला है. उस मां पर क्या बीत रही होगी जो अपने कलेजे पर पत्थर जैसा बोझ रखकर अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए खुद गड्ढा खोद रही है, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है.

नेपाल में कैसे आई तबाही?
नेपाल के भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त की सुबह अचानक आई बाढ़ की वजह से रसुवा जिले और निचले इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आई, जिसकी वजह से कस्बों, सड़कों, पुलों और पनबिजली परियोजनाओं समेत अन्य बुनियादी ढांचों को भीषण नुकसान पहुंचा है. वहीं 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ये तबाही ग्लेशियर टूटने की वजह से हुई.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं- क्या नेपाल में फिर आ सकता है बड़ा सैलाब? जानिए अब किस तरह के खतरे बरकरार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं