विज्ञापन

सैयद सुहैल का शो: नेपाल की 9 सुरंगों में फंसे हैं सैकड़ों लोग! अंदर भेजे जा रहे ड्रोन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेपाल की 9 सुरंगों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. भारत-चीन की रेस्क्यू टीमें अंदर जाकर लोगों की तलाश कर रही हैं. त्रिशूली सुरंग से एक शव किया गया है.

सैयद सुहैल का शो: नेपाल की 9 सुरंगों में फंसे हैं सैकड़ों लोग! अंदर भेजे जा रहे ड्रोन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत से भी टीमें भेजी गई हैं. (Photo: NDTV)
  • त्रिशूली वन प्रोजेक्ट की सुरंग में रेस्क्यू टीम 300 मीटर अंदर पहुंची.
  • रसुआ सुरंग में सबसे ज्यादा लोग फंसे हैं. मलबा-पानी-कीचड़ हटाने का काम जारी है.
  • सुरंग के अंदर ड्रोन भेजकर से हालात का जायजा लिया जा रहा है.

नेपाल में आई तबाही के बाद जगह-जगह से दिल दहला देने वाली खबरें आ रही हैं. आपदा के दायरे में आए इलाकों में मौजूद कई सुरंगों में भी लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है. रेस्क्यू टीमें सुरंग के अंदर जा रही हैं, जहां पर सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस स्थिति में मदद के लिए इंडिया से एक्सपर्ट्स की एक टीम भेजी गई है. सिर्फ भारत से ही नहीं, चीन की टीम भी सुरंग तक पहुंची है और लोगों को निकालने की कोशिश जारी है. यह सुरंग बहुत गहरी है, ऐसे में ड्रोन का इस्तेमाल करके सुरंग के अंदर के हालात पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सुरंग में फंसे कितने लोग जिंदा बचे हैं, यह कोई नहीं जानता है लेकिन एक शव निकाला गया है. 

सवाल यह है कि सुरंग में फंसे लोगों को कैसे निकाला जाया. त्रिशूली वन प्रोजेक्ट में टीम सुरंग के अंदर करीब 300 मीटर गई, यहां तलाशी के दौरान रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है.

सुरंग में पानी, कीचड़ और मलबा...

नेपाल की 9 अलग-अलग सुरंग में सैकड़ों लोग फंसे हए हैं. मलबा हटाकर इसके अंदर पहुंचने की कोशिश की जा रही हैं. सबसे ज्यादा रसुवा की सुरंग में लोग फंसे हैं. सुरंग के जमे पानी, कीचड़ और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है. चिली के सुरंग से दो लाशें बरामद की गई हैं.

ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर ऐसा क्या हुआ कि नेपाल में मच गई तबाही?

नेपाल में अब तक 900 लोगों के मरने का दावा किया गया है. गौर करने वाली बात है कि यह सिर्फ रिकॉर्ड में है. जो आंकड़ा रिकॉर्ड में नहीं है, उसका कुछ नहीं पता. इतनी ज्यादा लाशों को का अंतिम संस्कार करना इस स्थिति में मुश्किल है. इसलिए सामूहिक कब्रें खोदी जा रही हैं. 

आपदा आने के बाद बैंक मलबे में तब्दील हो गया. नोटों की गड्डियां अलग-अलग जगहों से मिल रही हैं. पूरी तरह कीचड़ में सनी हुई नोटों की गड्डियां हैं. ये पैसे बाढ़ में डूबे बैंक से निकले हैं. अब तक बैंक से पचास करोड़ रुपए का सोना मिला है. इसके साथ ही, करीब डेढ़ करोड़ रुपए कैश और काफी चांदी भी मिली है.

ये भी पढ़ें: नेपाल की खतरनाक बाढ़ में बह जाते 1600 बच्चे, प्रिंसिपल ने सूझबूझ से ऐसे बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Disaster, Tunnel Accident, Death, Rescue & Relief Operations, Trishuli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com