विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2015

ब्राजील में डेंगू से करीब 700 लोगों की मौत : स्वास्थ्य अधिकारी

Also Read in
ब्राजील में डेंगू से करीब 700 लोगों की मौत : स्वास्थ्य अधिकारी
रियो डी जनेरियो: ब्राजील में डेंगू की चपेट में आने के कारण इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड 693 लोग मारे गए हैं। ब्राजील में स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में फैली यह घातक बीमारी मच्छर के काटने से होती है।

संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अधिकतर लोगों की मौत साओ पाउलो राज्य में हुई। अधिकारियों ने 1990 से इस बीमारी से पीड़ित मरीजों का रिकॉर्ड रखना शुरू किया है। मंत्रालय के अनुसार तब से अब तक इस बीमारी से सर्वाधिक लोग इस साल मारे गए हैं।

मृतकों की असल संख्या संभवत: और अधिक है क्योंकि आधिकारिक आंकड़ों में डेंगू से मरने वाले उन लोगों का ही रिकॉर्ड शामिल किया गया है, जिनकी मौत इस वर्ष की शुरुआत से अगस्त के अंत तक के समय में हुई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, डेंगू, ब्राजील में डेंगू, Dengue In Brazil, Brazil, Dengue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com