विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे नवाज शरीफ

पाकिस्तान के नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार और धनशोधन के तीन मामले दर्ज किए

Also Read in
भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे नवाज शरीफ
भ्रष्टाचार के कई केस दर्ज किए जाने के खिलाफ नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ देश की भ्रष्टाचार निरोधी संस्था द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज किए जाने को चुनौती दी.

नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने 67 वर्षीय शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार और धनशोधन के तीन मामले दर्ज किए हैं.

VIDEO : पनामा केस में पूछताछ

मामले दर्ज किए जाने से कुछ सप्ताह पहले सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई को प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य करार दिया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com