विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

अंतरिक्ष में बृहस्पति ग्रह पर आया तूफान, देखें नासा की भेजी हुई फोटो

सौरमंडल के बृहस्पति ग्रह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा छोड़े गए जूनो अंतरिक्ष यान ने ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में बड़े, उग्र तूफान की आकर्षक तस्वीर भेजी है.

अंतरिक्ष में बृहस्पति ग्रह पर आया तूफान, देखें नासा की भेजी हुई फोटो
वाशिंगटन: सौरमंडल के बृहस्पति ग्रह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा छोड़े गए जूनो अंतरिक्ष यान ने ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में बड़े, उग्र तूफान की आकर्षक तस्वीर भेजी है. जूनो ने बृहस्पति के बेहद करीब अपनी नौवीं उड़ान में यह तस्वीर कैमरे में कैद की. यह तस्वीर 24 अक्तूबर को ली गई थी जब अंतरिक्ष यान बृहस्पति ग्रह के बादलों के ऊपर से करीब 10,108 किलोमीटर दूर था. 

यह भी पढ़ें: 1.3 लाख भारतीयों को मंगल ग्रह की सैर कराएगा NASA, क्या आपने भी बुक किया था टिकट?

चमकीली तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि घड़ी की दिशा के विपरीत एक तूफान घूम रहा है. तूफान के कुछ चमकदार हिस्सों के भीतर छोटे-छोटे बादल देखे जा सकते हैं जिसमें से कुछ छाया दे रहे हैं. चमकीले बादल और उनकी छाया चौड़ाई और लंबाई में करीब सात से 12 किलोमीटर तक फैली है. 

VIDEO: ब्रह्मांड की सबसे ठंडी जगह बनाने में जुटे वैज्ञानिक...​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NASA, Juno, Jupiter Planet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com