एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने नासा (NASA) के साथ मिलकर चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर भेजने का मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इस मिशन में एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और नासा के साथ भविष्य में चंद्र मिशन में शामिल होने वाले चालक दल के दो युवा भी थे. खराब मौसम के सहित कई कारणों के चलते इस मिशन में विलंब हुआ, लेकिन आखिरकार आज स्पेसएक्स का रॉकेट इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हो गया. बता दें कि दो दिन पहले भी स्पेसएक्स चार अन्य यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था.
नासा ने बताया कि इस मिशन में गए चार लोगों में जर्मनी के मैथियस मौरर भी शामिल हैं, जिन्हें अंतरिक्ष में जाने वाला 600वां व्यक्ति बताया गया है. बताया जा रहा है कि वह और नासा के अन्य तीन अंतरिक्ष यात्री 24 घंटे के अंदर इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में पहुंच जाएंगे. नासा ने इससे जुड़ा वीडियो भी शेयर किया और लिखा- क्रू 3... 2... 1... और लिफ्टऑफ़! लाइव वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि चालक दल के चार सदस्य शांति से चमचमाते सफेद स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल में शांति से बैठे हैं. उन्होंने हेलमेट के साथ सफेद और काले रंग के फ्लाइट सूट पहने हुए हैं.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
जानिए, 27 साल की उम्र में करोड़पति बनने से पहले क्या करते थे एलन मस्क ?
बता दें कि मौसम सही ना होने की वजह से रॉकेट को भेजने में विलंब हुआ था. लेकिन बुधवार को बूंदाबांदी के बीच इन चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने परिवार वालों को अलविदा कह दिया. नासा ने ये भी बताया कि लॉन्च के समय मौसम साफ हो गया था. गौरतलब है कि नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट दो दिन पहले ही स्पेसएक्स के कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे थे. ये 200 दिन तक अंतरिक्ष केन्द्र में बिताने के बाद वापस लौटे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं