अमेरिका की निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स के जरिये 4 अंतरिक्षयात्री शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) के लिए रवाना हुए. लेकिन उड़ान के ठीक पहले भी वे कितने बेफिक्र थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंतरिक्षयात्री रॉक पेपर सीसर्स गेम खेलते नजर आए. अंतरिक्षस्टेशन पर पहले से ही कई यात्री नए मेहमानों का स्वागत करने को तैयार हैं
स्पेसएक्स (SpaceX) ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए तीसरी बार अंतरिक्षयात्रियों (astronauts) के दल को रवाना किया है. पहली बार इस मिशन में एक रिसाइकल किए गए रॉकेट और अंतरिक्षयान का इस्तेमाल किया गया है.अमेरिका, फ्रांस और जापान के कुल चार अंतरिक्षयात्री इस मिशन के जरिये अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हुए. नासा (NASA) के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से यह उड़ान भरी गई.ISS के ट्विटर हैंडल से जारी वीडियो में देखा गया है कि अंतरिक्षयात्री लांचिंग के ठीक पहले टाइम पास कर रहे हैं. चारों अंतरिक्षयात्री लांचिंग के पहले रॉक पेपर सीसर्स (Rock Paper Scissors) गेम खेलते हुए दिखाई पड़े.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
Rock, paper, scissors!
— International Space Station (@Space_Station) April 23, 2021
The crew is going through their steps ahead of schedule and are passing the extra time aboard the Crew Dragon spacecraft with a couple of rounds of the game. pic.twitter.com/1MUSHQUnyi
आईएसएस ने लिखा कि क्रू ड्रैग स्पेसक्राफ्ट पर सवार यात्री अतिरिक्त समय गुजारने के लिए मस्ती करते हुए दिखाई दिए. यह वीडियो ट्विटर पर 1.2 लाख बार देखा गया है. इस पर हजारों लोगों के कमेंट और रिएक्शन भी आए हैं. यह तीसरी बार है, जब स्पेसएक्स (SpaceX) ने अंतरिक्ष स्टेशन पर इंसानों को रवाना किया है.
यह नासा के अरबों डॉलर के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा है. इसका पहला मिशन पिछले साल मई में लांच किया गया था. इसके जरिये अमेरिका ने आईएसएस के लिए अपने अभियान को लेकर रूस पर निर्भरता भी खत्म कर दी. स्पेस शटल प्रोग्राम के बाद से अमेरिका लगातार अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम के लिए रूसी यान की मदद लेता आ रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं