विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2022

वाशिंगटन डीसी में पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को एक म्यूजिक कंसर्ट के पास मारी गई गोली: US मीडिया

वाशिंगटन डीसी में पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को एक म्यूजिक कंसर्ट के पास गोली मारे जाने की खबर सामने आ रही है. वाशिंगटन डी.सी. में हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

वाशिंगटन डीसी में पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को एक म्यूजिक कंसर्ट के पास मारी गई गोली: US मीडिया
वाशिंगटन में गोलीबारी

वाशिंगटन डीसी में पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को एक म्यूजिक कंसर्ट के पास गोली मारे जाने की खबर सामने आ रही है. US मीडिया की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है. वाशिंगटन डी.सी. में हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यू स्ट्रीट पर शूटिंग के दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली लगी है. अधिकारियों को सड़क पर पड़े कई लोगों की मदद करते हुए दिखाया गया है.

फिलहाल मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग शूटिंग की घटना पर कार्रवाई कर रहा है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में एक एमपीडी अधिकारी सहित कई लोगों को गोली लगी है. शूटिंग मोएचेला के दौरान हुई, जिसे "वाशिंगटन डीसी की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले महोत्सव" के रूप में जाता है. डीसी पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा, तीसरी स्ट्रीट के 4400 ब्लॉक में शूटिंग की सूचना मिली थी.

अमेरिका में आए दिनों ऐसी ही गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती है. पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के अलग-अलग शहरों से गोलीबारी की खबरें आई है. पिछले दिनों जहां फिलाडेल्फिया (Philadelphia) से फायरिंग की खबर आई थी. इस घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों ने "कई निशानेबाजों को भीड़ में गोली मारते देखा."

VIDEO: गुजरात चुनाव: अभी से तैयारियों में जुटी पार्टियां, हर महीने रैली करेंगे PM, केजरीवाल भी दिखाएंगे दम | पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washington D.C. Shooting, US Shooting, Metropolitan Police Department, Juneteenth Music Concert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com