जकार्ता:
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल ब्लास्ट को लेकर शहर की पुलिस ने कहा है कि इस आतंकी हमले के पीछे निश्चित रूप से आईएसआईएस का हाथ है।
जकार्ता में आज सात जगहों पर धमाके हुए, जिसमें से दो संयुक्त राष्ट्र दफ्तर के पास मौजूद स्टारबक्स कैफ़े के पास हुए। इन धमाकों में सात लोगों की मौत हुई है, जिसमें 3 पुलिसकर्मी और 4 आम नागरिक शामिल हैं। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसे आतंकी हमला करार दिया और साफ कहा कि शक की सुई आईएस आतंकियों की ओर है। इसके बाद राष्ट्रपति ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
ख़बर ये भी आ रही है है कि 10 से 14 आतंकी इस हमले के पीछे हो सकते हैं। वहीं, जकार्ता पुलिस ने 4 आतंकियों के मारे जाने की बात की है। इसके साथ ही पुलिस अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि शहर में हुए आतंकी हमले में चार संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। जकार्ता पुलिस के अनुसार, अब इलाका सुरक्षित है।
कुछ स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक तीन आतंकियों ने खुद को धमाका कर उड़ा लिया है, जबकि कुछ एक इमारत में छिपे हुए हैं। राजधानी के कुछ इलाकों में अभी भी फ़ायरिंग जारी है और पुलिस ने लोगों से घरों में ही बने रहने की अपील की है।
जकार्ता में कहां-कहां हुए धमाके...
इससे पहले धमाकों के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां उनकी हमलावरों के साथ गोलीबारी हुई। छह धमाके सुने जाने के बाद मुख्य सड़क पर एक पुलिस पोस्ट बुरी तरह से ध्वस्त हो गई। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी जकार्ता में अलग से एक धमाके की आवाज सुनी गई।
(इनपुट एजेंसियों से भी)

- स्टारबक्स कॉफी हाउस, यूएन दफ़्तर के पास (यहां अभी भी एक और धमाके की ख़बर है)
- सरीना शॉपिंग सेंटर, मध्य जकार्ता (यहां दो धमाके होने की ख़बर है)
- सिकीनी, सेंट्रल जकार्ता
- सिल्पी, पश्चिमी जकार्ता
- कुनिंगन, दक्षिण जकार्ता
- इसके अलावा Palmerah के एक इलाके में भी ब्लास्ट की ख़बर है, जिसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले धमाकों के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां उनकी हमलावरों के साथ गोलीबारी हुई। छह धमाके सुने जाने के बाद मुख्य सड़क पर एक पुलिस पोस्ट बुरी तरह से ध्वस्त हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी जकार्ता में अलग से एक धमाके की आवाज सुनी गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जकार्ता, Jakarta Blast, इंडोनेशिया धमाका, Indonesia, जकार्ता यूएन ऑफिस, UN Office, Jakarta Police, जकार्ता पुलिस, जोको विडोडो, Joko Widodo