Lok Sabha Election 2024 Results: दुनिया भर के 75 से ज़्यादा विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई संदेश भेजे हैं. सूत्रों के अनुसार, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और कैरिबियन सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने आम चुनावों में जीत के लिए पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख नेताओं में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतांस नौसेदा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जी20 देशों में शामिल इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनिया के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए फोन किया.
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारत और यूएई के बीच "गहरी रणनीतिक साझेदारी" है और वे दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर सहयोग की आशा करते हैं. एक्स पर एक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी.
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार को हुई थी. चुनाव आयोग ने सभी 543 लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं. भाजपा 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई. सन 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे अपने दम पर बहुमत नहीं मिला.
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चुनावों में जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि वह यूरोपीय संघ और भारत के बीच निरंतर साझेदारी की आशा करती हैं. यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे भारत और यूएई के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में जीत पर गर्मजोशी से बधाई दी. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लोकसभा चुनावों में जीत पर पीएम मोदी और एनडीए को बधाई दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं