विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2018

भूमध्य सागर को पार करने के दौरान 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत

भूमध्य सागर में आज नाव डूबने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई. ट्यूनिशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देश के दक्षिणी तट से 47 शव बरामद किए जबकि 68 लोगों को बचाया गया.

भूमध्य सागर को पार करने के दौरान 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत
  • भूमध्य सागर को पार करने के दौरान हुई मौत
  • 47 शव बरामद किए जबकि 68 लोगों को बचाया गया
ट्यूनिश: भूमध्य सागर में आज नाव डूबने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई. ट्यूनिशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देश के दक्षिणी तट से 47 शव बरामद किए जबकि 68 लोगों को बचाया गया. आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि तटरक्षक और नौसेना सैन्य विमान की मदद से तलाश अभियान में जुटे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: स्पेन ने यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे 250 प्रवासियों को भूमध्य सागर से बचाया

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि 70 से ज्यादा लोगों को इस घटना में बचाया गया है. वहीं, आईओएम के प्रवक्ता फ्लावियो डी गियाकोमा ने ट्वीटर पर कहा है कि लापता लोगों की संख्या अब भी अनिश्चित है. 

यह भी पढ़ें:  भूमध्य सागर में मिले 14 से 18 वर्ष की लड़कियों के 26 शव

ट्यूनिशिया के प्रवासी एक बेहतर भविष्य के लिये नियमित रूप से भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश करते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com