इजरायल पर हमास के हमले (Israel Hamas War) के जारी बाद इजरायल-गाजा के बीच जारी युद्ध का आज सातवां दिन है. इजरायल-गाजा के बीच युद्ध तेज होते जा रहा है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा कि गाजा पट्टी (Gaza Strip) में 423,000 से अधिक लोग अब अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं, क्योंकि इजरायल की तरफ से फिलिस्तीनी क्षेत्र पर भारी बमबारी जारी है.जिसकी वजह से लोगों के घर नष्ट हो गए हैं.
गाजा में विस्थापित लोगों की संख्या 84,444 बढ़ी
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र मानवीय एजेंसी ओसीएचए (OCHA) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गुरुवार देर रात तक, गाजा में विस्थापित लोगों की संख्या 84,444 बढ़कर 423,378 तक पहुंच गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
युद्ध में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस आतंकी हमले में 1,300 से अधिक इजरायली मारे गए हैं, जिसमें आम नागरिक और सैनिक शामिल हैं. वहीं, 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. जबकि इजरायली हवाई हमलों में गाजा में भी 1500 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की जानें जा चुकी हैं.
150 से ज्यादा इजरायलियों को हमास ने बनाया बंधक
हमास ने हमले के बाद 150 से ज्यादा इजरायली लोगों और कुछ विदेशियों को बंधक बनाकर गाजा (Gaza Strip) में सुरंगों के अंदर रखा गया है. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हमास (Hamas) ने इजरायल की ओर से किए जा रहे एक-एक हवाई हमले के बदले एक-एक बंधक को मौत के घाट उतारने की धमकी दी.
इजरायल ने गाजा पट्टी खाली करने के लिए गिराए पर्चे
जानकारी के अनुसार, इजरायल की तरफ से लोगों को गाजा पट्टी खाली करने को कहा है. इसके लेकर इजरायली सेना ने आसमान से पर्चे गिराए हैं, इन पर्चे पर लिखा है कि "हमास के हमलों की वजह से इजरायली सेना जवाब दे रही है. जिन इमारतों में हमास काम कर रहा है, उन्हें तबाह कर दिया जाएगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं