अमेरिकी प्रशासन ने दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की है. वियतनाम पर 47 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है, जबकि म्यांमार जैसे देशों पर 45 प्रतिशत तक टैरिफ थोपा गया है. इस कदम को कई विशेषज्ञ चीन के लिए एक अप्रत्यक्ष संकेत के रूप में देख रहे हैं.
ग्लोबल इकॉनमिस्ट मिताली निकोरे ने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए कहा कि ट्रंप ने जिन देशों पर टैरिफ लगाया है, उनमें से कई दुनिया के सबसे गरीब देश शामिल हैं. म्यांमार जैसे देश पर 45 प्रतिशत टैरिफ लगाने का क्या अर्थ है? उन्होंने कहा कि एक अर्थशास्त्री के तौर पर मुझे इसका कोई लॉजिक समझ में नहीं आता. निकोरे का मानना है कि इस तरह के कदम न केवल इन देशों की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि वैश्विक व्यापार संतुलन को भी प्रभावित कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'म्यांमार जैसे देश पर 45 पर्सेंट टैरिफ समझ से परे है' : ग्लोबल इकोनॉमिस्ट मिताली निकोरे#DonaldTrump | #America pic.twitter.com/zF9w8OjtTU
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
वियतनाम पर लगाया गया 47 प्रतिशत का टैरिफ की बेहद चर्चा हो रही है. पिछले कुछ वर्षों में वियतनाम पूर्वी एशिया में एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि चीन ने अपनी कई उत्पादन इकाइयों को वियतनाम और अन्य पड़ोसी देशों में स्थानांतरित किया है, ताकि अमेरिका के साथ अपने व्यापार युद्ध के प्रभाव को कम किया जा सके. विशेषज्ञों का मानना है कि वियतनाम पर टैरिफ लगाकर अमेरिका अप्रत्यक्ष रूप से चीन को यह संदेश देना चाहता है कि वह इस रणनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा.
चीन ने पिछले एक दशक में वियतनाम में बड़े पैमाने पर निवेश किया है. सस्ते श्रम और अनुकूल व्यापारिक माहौल के कारण कई चीनी कंपनियों ने अपने कारखाने वियतनाम में स्थापित किए हैं, जहां से वे अमेरिकी बाजार में माल निर्यात करती हैं. ट्रंप प्रशासन का यह कदम संभवतः इस आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करने की कोशिश है.
ये भी पढ़ें-: भारत पर 26% से कम हो जाएगा ट्रंप का टैरिफ, डॉ. भारत बाराई ने बताई इसके पीछे की वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं