अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ टैरिफ की घोषणा कर दी है. ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है. हालांकि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत पर लगाया गया टैरिफ कम है. NDTV इंडिया ने अपनी स्पेशल कवरेज में सबसे पहले दर्शकों को एक्सपर्ट्स के जरिए आसान भाषा में ट्रंप के टैरिफ का मर्म समझाया. जानिए विशेषज्ञ डॉ. भारत बाराई ने क्या क्या बताया...
दोनों देशों के बीच वर्तमान में लागू 26 प्रतिशत टैरिफ दर जल्द ही कम हो सकती है. आपसी बातचीत के जरिए इस साल के अंत तक टैरिफ 10 से 15 प्रतिशत के दायरे में आ सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टैरिफ में कटौती का असर दोनों देशों के व्यापारिक ढांचे पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा. यह जो 26 प्रतिशत टैरिफ है, वो 26 प्रतिशत नहीं रहेगा. दोनों देशों की सरकारें आपसी सहमति से इसे कम कर लेगी. मेरा मानना है कि 2025 के अंत तक यह 10 से 15 प्रतिशत तक सीमित हो जाएगा.
ट्रंप का 'टैरिफ अटैक', NDTV इंडिया से क्या बोले डॉ. भारत बाराई, Thread में पढ़ें #NDTVExclusive | #DonaldTrump | #America
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
(1/5) pic.twitter.com/UarS8eeRRw
भारत को अमेरिका से रक्षा उपकरण, एयरक्राफ्ट, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में ज्यादा खरीदारी करनी पड़ती है. संभव है कि भारत अमेरिका से अधिक से अधिक डिफेंस इक्विपमेंट ले सकता है, वहीं दूसरी ओर, अमेरिका भारत से सॉफ्टवेयर की तुलना में कपड़े, केमिकल प्रोडक्ट्स और फार्मास्युटिकल्स जैसे उत्पादों का अधिक आयात करता रहा है.
हथियार की खरीद भारत पर कम करेगा टैरिफ की वार की धार, जानिए NDTV इंडिया पर एक्सपर्ट डॉ. भारत बाराई ने क्या बताया#DonaldTrump | #America | #India pic.twitter.com/iLR7MrihfC
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025
ट्रंप के टैरिफ अटैक की बड़ी बातें
'50%' डिस्काउंट!
ट्रंप ने कहा है कि दुनिया भर के देश अमेरिका से जितना टैरिफ लेते हैं, हम उसका लगभग आधा टैरिफ ही लगा रहे हैं और इस तरह उन पर दयालु हो रहे हैं. ट्रंप ने कहा, "हम उनसे उसका लगभग आधा शुल्क लेंगे जो वे हमसे वसूल रहे हैं.. हम दयालु लोग हैं. उन्होंने बाद में अपनी टिप्पणी में कहा, "यह पूरी तरह रेसिप्रोकल (बराबर जवाबी टैरिफ लगाना) नहीं है. यह दयालु रेसिप्रोकल है.”
भारत को लेकर ट्रंप
भारत के बारे में बोलते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने नई दिल्ली द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ को "बहुत सख्त" बताया. उन्होंने आगे कहा, "उनके प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) हाल ही में (अमेरिका) आए...वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि 'आप मेरे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं'. भारत हमसे 52 प्रतिशत चार्ज लेता है, इसलिए हम उनसे इसका आधा - 26 प्रतिशत टैरिफ लेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं