विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन (Paul Allen) का सोमवार को निधन हो गया. 70 के दशक में बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखने वाले पॉल एलन कैंसर से जूझ रहे थे.

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
पॉल एलन (Paul Allen) कैंसर से जूझ रहे थे.
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन (Paul Allen) का सोमवार को निधन हो गया. 70 के दशक में बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखने वाले पॉल एलन कैंसर से जूझ रहे थे और वह 65 साल के थे. एलन की बहन जूडी ने एक बयान में कहा, ''मेरे भाई हर स्तर पर एक असाधारण शख़्स थे. ज्यादातर लोग उन्हें एक टेक्नोलॉजिस्ट और परोपकारी के रूप  में जानते हैं, लेकिन हमारे लिये वे एक बेहतरीन भाई, चाचा और दोस्च थे. पॉल के परिवार और दोस्तों को उनका सानिध्य मिला. दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके आभारी हैं''. 

परेशान करने वाली Call, SMS से निजात के लिए टेक महिंद्रा, माइक्रोसॉफ्ट साथ करेंगे काम

गौरतलब है कि पॉल एलन ने दो सप्ताह पहले ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें दोबारा नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा (एक प्रकार का कैंसर) ने घेर लिया है. नौ साल पहले भी इसका इलाज कराया था, लेकिन बीमारी दोबारा लौट आई.  पॉल एलन के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, 'हमारी कंपनी, इंडस्ट्री और समुदाय के प्रति एलन का योगदान अतुलनीय है'. माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा सीईओ सत्या नडेला ने कहा, 'माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के रूप में उन्होंने जादुई उत्पाद, अनुभव और संस्थान बनाए, और ऐसा करने के दौरान उन्होंने दुनिया को बदल दिया.' 

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने अपने 30 फीसदी शेयर बेचे 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paul Allen, Paul Allen Billionaire, Paul Allen Dead, Paul Allen Death, Microsoft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com