विज्ञापन

Exclusive: 'दुनिया का सबसे बड़ा AI क्लासरूम है भारत', एनडीटीवी से बोले माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ

माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी AI क्लासरूम बताया. उन्होंने जोर दिया कि भारत ना केवल सॉफ्टवेयर विकास में ग्लोबल लीडर है, बल्कि यह दुनिया का एआई यूज केस कैपिटल बनने की राह पर है.

Exclusive: 'दुनिया का सबसे बड़ा AI क्लासरूम है भारत', एनडीटीवी से बोले माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ

भारत का एआई इम्पैक्ट समिट हिट रहा. साथ ही इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा एआई क्लासरूम बनकर सामने आया है... यह बात टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कही. उन्होंने भारत की टेक्नॉलॉजी पावर और फ्यूचर को लेकर शानदार तस्वीर पेश की.  स्मिथ के अनुसार भारत अब ग्लोबल टेक लीडर बन रहा है. 

'भारत दुनिया का सबसे बड़ा AI क्लासरूम'

ब्रैड स्मिथ ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बड़ा एआई क्लासरूम बन चुका है. यहां के युवा और डेवलपर्स जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीख रहे हैं और उसे अपना रहे हैं, वो बेमिसाल है. भारत अब केवल एक मार्केट नहीं, बल्कि एक ग्लोबल लर्निंग सेंटर है.

'ग्लोबल सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को भारतीय डेवलपर्स की जरूरत'

भारतीय डेवलपर्स की योग्यता का जिक्र करते हुए स्मिथ ने कहा, ग्लोबल सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का भविष्य भारतीय डेवलपर्स के हाथों में है. दुनिया के किसी भी कोने में बनने वाला सॉफ्टवेयर आज भारत के बिना अधूरा है. भारतीय डेवलपर्स ना केवल कोड लिख रहे हैं, बल्कि दुनिया की बड़ी समस्याओं का समाधान भी निकाल रहे हैं.

ब्रैड स्मिथ ने भारत को एक नई राह दिखाते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को दुनिया का एआई यूज केस कैपिटल बनना चाहिए. इसका मतलब है कि भारत को ऐसे एआई से जुड़े सॉल्यूशंस तैयार करने चाहिए जो आम जनता की समस्याओं को हल कर सकें.

ग्लोबल नॉर्थ और साउथ के बीच का संतुलन

उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहा है. भारत के पास वो अनुभव है जिससे वो इस अंतर को खत्म कर सकता है. दुनिया को नई दिशा दिखा सकता है.

'डेटा सेफ्टी पर फोकस'

डेटा सेफ्टी की बात करते हुए स्मिथ ने भारत के डेटा सॉवरेन्टी का सपोर्ट किया. उन्होंने माना कि किसी भी देश के नागरिकों का डेटा उसकी अपनी संपत्ति है और इसकी सेफ्टी सबसे पहले होनी चाहिए. इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट भारत के साथ मिलकर सुरक्षित और जिम्मेदार AI ढांचे पर काम करने के लिए तैयार है.

चीन की सब्सिडी चुनौती

ब्रैड स्मिथ ने एआई में चीन की सब्सिडी के सवाल पर कहा कि भारत को अपनी इनोवेशन पावर के साथ ग्लोबल कॉम्पिटिशन में टिके रहना होगा. सप्लाई चेन की मजबूती रखनी होगी. एआई मॉडल्स सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर भी भविष्य में भारत की मदद करने वाला है.

यह भी पढ़ें- सुंदर पिचाई से लेकर सैम ऑल्टमैन तक... टेक दिग्गजों की नजर में कैसी होगी AI की दुनिया?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com