विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

मेक्सिको: कई सालों बाद भी कब्रों में अपनों को तलाशते परिवार, 'इंच-इंच' खोज में छलका दर्द

देश में ड्रग तस्करी सिंडिकेट्स (Drug Trafficking Syndicates) के बीच चल रहे संघर्ष ने हज़ारों परिवारों को इस अनिश्चितता में जीने को मजबूर कर दिया है कि उनके परिवार वाले कहां हैं.

मेक्सिको: कई सालों बाद भी कब्रों में अपनों को तलाशते परिवार, 'इंच-इंच' खोज में छलका दर्द
  • मेक्सिको सरकार ने 2006 में ड्रग कार्टेल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और तब से लाखों हत्याएं हुई हैं
  • देश में 120,000 से अधिक लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए व्यापक खोज अभियान चल रहा है
  • अब तक 75 सामूहिक कब्रें मिली हैं, जिनमें लगभग 6,600 से अधिक लोगों की पहचान होने की उम्मीद है

मेक्सिको पिछले दो दशकों से ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक लंबी और घातक लड़ाई लड़ रहा है, जिसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है. ये कार्टेल मेक्सिको में बड़े पैमाने पर हिंसा और भ्रष्टाचार फैला रहे हैं. साल 2006 में मेक्सिको सरकार ने कार्टेल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी, जिसके बाद से देश में लाखों से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं. साथ ही 120,00 से ज़्यादा लोग लापता हैं, जिनके लिए खोजने का अभियान चलाया जा रहा है.

लापता हुए लोगों के परिजन और अधिकारी उन लाखों लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्हें सामूहिक कब्रों में दफना दिया गया है और जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. 

कब्रिस्तानों में 75 सामूहिक कब्रें खोजी गई हैं. अधिकारियों को उम्मीद है कि इन कब्रों में दफन 6,600 से अधिक लोगों की पहचान हो सकेगी. लापता लोगों के अवशेषों को खोजने और उनकी पहचान करने का काम 'इंच-दर-इंच' बहुत बारीकी से किया जा रहा है, जो बहुत ही धीमी और मुश्किल प्रक्रिया है.

परिजनों का दर्द

एलिजाबेथ अल्वारेज़ जैसी कई महिलाएं इस अभियान में शामिल हैं, जो एक दशक से अधिक समय से अपने भाई की तलाश कर रही थीं. एलिजाबेथ के 31 वर्षीय भाई 2013 में एक काम के लिए घर से निकले थे और उसके बाद कभी नहीं लौटे. 12 साल बाद, नवंबर की शुरुआत में, एलिजाबेथ को पता चला कि उनके भाई को एक दुर्घटना में मारे जाने के बाद, उनके घर से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक सामूहिक कब्र में दफनाया जा सकता है. एलिजाबेथ कहती हैं कि इस खबर से एक तरफ उन्हें राहत मिली कि शायद अब उन्हें शांति मिलेगी, लेकिन दूसरी तरफ उनके पुराने घाव फिर से हरे हो गए.

मेक्सिको की बड़ी समस्या

यह अभियान मेक्सिको में गंभीर सामाजिक असमानता, गरीबी और अपराध की वजह से फैली भयंकर हिंसा की ओर इशारा करता है. देश में ड्रग तस्करी सिंडिकेट्स (Drug Trafficking Syndicates) के बीच चल रहे संघर्ष ने हज़ारों परिवारों को इस अनिश्चितता में जीने को मजबूर कर दिया है कि उनके परिवार वाले कहां हैं. यह खोज अभियान न सिर्फ लापता लोगों के लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी न्याय और शांति की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Mexico President, Drug Cartel, Drug Cartel Busted, Drug Cartel History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com