विज्ञापन

गुजरात में भारी बारिश से कावेरी नदी का रौद्र रूप, रेलवे ट्रैक ही बहा ले गई, वीडियो डरा देगा

गुजरात में हो रही भारी बारिश से नवसारी और वलसाड जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इसके अलावा सूरत, अहमदाबाद, खेड़ा, तापी और डांग में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Gujarat Rain: गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के बीच कावेरी नदी का रौद्र रूप देखने को मिला.
  • गुजरात में मॉनसून की भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है
  • नवसारी में कावेरी नदी का जलस्तर बढ़ने से नैरोगेज रेलवे ट्रैक बह गया और भारी नुकसान हुआ है
  • रेलवे ट्रैक के बहने से बिलीमोरा से डांग जिले के वघई तालुका तक ट्रेन सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है
अहमदाबाद:

गुजरात में बारिश इन दिनों मॉनसून की बारिश जमकर कहर बरपा रही है. कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं.कावेरी नदी का विकराल रूप नवसारी में भी देखने को मिला. कावेरी नदी के पानी ने ऐसा कहर बरपाया कि रेलवे ट्रैक ही बह गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर नुकसान के निशान देखने को मिले हैं. रानकुवा गांव के पास से गुजरने वाली नैरोगेज रेलवे लाइन का ट्रैक ही पानी में बह गया.

पानी के बहाव से रेलवे ट्रैक ही बह गया

भारी बारिश की वजह से कावेरी नदी का पानी नैरोगेज रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया. नदी का रूप इतना विकराल था कि रेल पटरियों और ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है. पानी के तेज बहाव की वजह से रेलवे ट्रैक के नीचे के कंकड़ और मिट्टी का कटाव हो गया और सिर्फ लोहा ही ऊपर रह गया. इस नुकसान की वजह से बिलीमोरा से डांग जिले के वघई तालुका को जोड़ने वाली नैरोगेज ट्रेन सेवा को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे ट्रैक जब तक ठीक नहीं होता तब तक इस पर ट्रेन की आवाजाही संभव नहीं है. रेलवे को पहले ट्रैक को फिर से ठीक करवाना होगा उसके बाद ही इस पर ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो सकेगी. बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक उखड़ने से इस क्षेत्र के लोगों को कुछ दिनों तक परेशानी उठानी पड़ेगी, क्यों कि ट्रेन सेवा इस लाइन पर ठप हो गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. प्रभावित इलाकों में फंसे करीब 1,200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 22,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. वलसाड जिले के उमरगांव तालुका में बीते 36 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 1,200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश से नवसारी और वलसाड जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इसके अलावा सूरत, अहमदाबाद, खेड़ा, तापी और डांग में भी बुधवार से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

ये भी पढ़ें-भारी बारिश के चलते गुजरात के इन जिलों में आज स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Rain, Gujarat Rain Latest News, Gujarat Rain Railway Update, Railway Track Collapse, Cauvery River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com