विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2011

मैक्सिको में हिंसा की घटनाओं में 17 मरे

मांटेरी सिटी में सेना से हुई एक मुठभेड़ में आठ हथियारबंद लोग मारे गए, जबकि गुरेरो प्रांत के अकापुलको में हिंसक संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई।
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको में शुक्रवार को हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उत्तरी मैक्सिको के नूवो लियोन प्रांत की राजधानी मांटेरी सिटी में सेना से हुई एक मुठभेड़ में आठ हथियारबंद लोग मारे गए। सैनिकों ने मारे गए लोगों के पास से एके-47 और जी-3 राइफल, ग्रेनेड लांचर सहित आठ हथियार और कुछ वाहन बरामद किए हैं। इससे पहले शुक्रवार तड़के दक्षिणी मैक्सिको के गुरेरो प्रांत के अकापुलको में दो गिरोहों के बीच हिंसक संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैक्सिको, हिंसक संघर्ष
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com