विज्ञापन

Video: अमेरिकी की सूचना, मेक्सिको की सेना फिर भी रात भर चला ऑपरेशन; तब गिरफ्तार हुआ अल चापो

अल चापो FBI के 10 सबसे ज्यादा वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक था और "बेल्ट्रान लेयवा" नामक आपराधिक संगठन का एक प्रमुख कार्टेल लीडर था.

Video: अमेरिकी की सूचना, मेक्सिको की सेना फिर भी रात भर चला ऑपरेशन; तब गिरफ्तार हुआ अल चापो
अल चापो को गिरफ्तार कर मेक्सिको सिटी ले जाया गया. (फोटो-सोशल मीडिया)
  • मेक्सिको में सेना ने फॉस्टो इसिड्रो मेज़ा फ्लोरेस नामक ड्रग्स तस्कर को पकड़ने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया था
  • अमेरिका ने मेज़ा फ्लोरेस पर भारी मात्रा में नशीली दवाओं की सप्लाई के लिए पांच लाख डॉलर का इनाम रखा था
  • ऑपरेशन के दौरान अल चापो के ठिकाने के पास भारी गोलीबारी हुई, जिसमें लोग भागते हुए नजर आए थे

ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोग कितने खतरनाक होते हैं, इसका अंदाजा मेक्सिको में चले सेना के एक ऑपरेशन से लगा. फॉस्टो इसिड्रो मेज़ा फ्लोरेस को अपराध की दुनिया में "अल चापो इसिड्रो" नाम से जाना जाता है. इस पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था. ये अमेरिका में भारी मात्रा में अमेरिका में भारी मात्रा में हेरोइन, मेथामफेटामाइन, कोकीन, फेंटेनाइल और मारिजुआना जैसे नशीली चीजों की सप्लाई करता था.

हवा में ही होने लगी फायरिंग

आखिरकार अमेरिका ने इस पर इनाम रखने के साथ ही इसे एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में डाल दिया. सालों की निगरानी के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इसका पक्का ठिकाना पता चला तो मेक्सिको को इसकी जानकारी दी. उसे गिरफ्तार करना कितना कठिन होगा, इसका अंदाजा पहले से ही मेक्सिको की सरकार को था. इसलिए उसने अपनी सेना के एलिट फोर्स को उसे पकड़ने का काम सौंपा. लड़ाकू हेलीकॉप्टरों पर सवाल ये फोर्स जैसे ही अल चापो के ठिकाने के पास पहुंची तो उसके लोगों ने हवा में ही हेलीकॉप्टर पर निशाना साधना शुरू कर दिया.  

देखें वीडियो

FBI के 10 मोस्ट वांटेड में से एक

अल चापो के घर के पास ही एक बेसबॉल मैच हो रहा था. वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बेसबॉल मैच के दौरान गोलीबारी होने पर लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं, और वहां कुछ कारें भी जली हुई हालत में पड़ी हैं. अल चापो FBI के 10 सबसे ज्यादा वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक था और "बेल्ट्रान लेयवा" नामक आपराधिक संगठन का एक प्रमुख कार्टेल लीडर था. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अभियान शुरू करने पर अधिकारियों को “गोलीबारी और विस्फोटों” का सामना करना पड़ा, और आतंकवादियों ने गिरफ्तारी वाली जगह के पास कई नगरपालिकाओं में रास्ते बंद कर दिए.

देखिए मैच में कैसे मची भगदड़

मुठभेड़ की एक और वीडियो देखें

ऑपरेशन रात भर चला

मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए उन्होंने गुपचुप तरीके और अचानक कार्रवाई का सहारा लिया. उन्होंने बताया कि संभवतः कार्टेल से जुड़े लोगों द्वारा बंदूक और विस्फोटकों से हमला किए जाने के बाद, अधिकारी एक घर में दाखिल हुए और उसे गिरफ्तार कर लिया. बाद में, मेज़ा फ्लोरेस और झड़प में पकड़े गए अन्य लोगों को मैक्सिकन वायु सेना के एक विमान से मेक्सिको सिटी ले जाया गया. मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि उसे पकड़ने का ऑपरेशन रात भर मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में चला. इसके बाद भड़की हिंसा से आम लोग बुरी तरह सहम गए. शनिवार सुबह जारी एक रिपोर्ट में मेक्सिको सरकार ने बताया कि उसे पकड़ने में ट्रंप प्रशासन से मिली खुफिया जानकारी से मदद मिली, लेकिन दोनों देशों के बीच किस तरह तालमेल बैठाया गया, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें | चक्रवात 'अकवन' का असर: रांची एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइट रद्द, दिल्ली से आ रही इंडिगो की उड़ान को कोलकाता भेजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Mexico Drugs Mafia, Mexico Drugs Bussiness, Mexico Drug Cartel Boss, Mexico Drug Cartel News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com