विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

देह व्यापार में धकेली गई 30 महिलाओं को मेक्सिको पुलिस ने दलालों के चंगुल से छुड़ाया

पुलिस के अनुसार दलालों के चंगुल से छुड़ाई गई महिलाएं कोलंबिया और वेनेजुएला की रहने वाली हैं

Also Read in
देह व्यापार में धकेली गई 30 महिलाओं को मेक्सिको पुलिस ने दलालों के चंगुल से छुड़ाया
प्रतीकात्मक फोटो
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको पुलिस ने देह व्यापार के लिए लाई गई 30 महिलाओं को दलालों के चंगुल से छुड़ाया है. पुलिस ने इन महिलाओं को अलग-अलग जगह चलाए गए दो अभियान के तहत छुड़ाया है. पुलिस के अनुसार दलालों के चंगुल से छुड़ाई गई महिलाएं कोलंबिया और वेनेजुएला की रहने वाली हैं. पुलिस ने अपना यह अभियान तोलुका में चलाया. यहां की आबादी सबसे ज्यादा है और यह देश के सबसे खतरनाक स्थानों में से एक है.

यह भी पढ़ें: गोलीबारी के बाद मेक्सिको में पुलिस ने छह शव बरामद किए

छापेमारी के दौरान छुड़ाई गई ज्यादातर महिलाओं की उम्र 21 से 39 वर्ष के बीच है. महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें यहां नौकरी का लालच देकर लाया गया था. पुलिस के अनुसार महिलाओं को मेक्सिको लाने के बाद उनके पास से उनके सभी दस्तावेज छीन लिए गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maxico Police, Raid, Raid At Brothels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com