विज्ञापन

बहरीन में बापको तेल रिफाइनरी में मिसाइल हमले के बाद लगी भीषण आग

बहरीन गृह मंत्रालय ने सायरन बजाकर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा. सिविल डिफेंस ने आग बुझाई है.

बहरीन में बापको तेल रिफाइनरी में मिसाइल हमले के बाद लगी भीषण आग
  • बहरीन की सरकारी तेल कंपनी बापको की मुख्य रिफाइनरी को मिसाइल और विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाया गया है
  • हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लगी जिसे सिविल डिफेंस की टीमों ने बुझा दिया है
  • बहरीन के गृह मंत्रालय ने सायरन सक्रिय कर दिए और निवासियों से निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया है

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग की आग अब बहरीन तक पहुंच गई है. बहरीन की सरकारी तेल कंपनी बापको की मुख्य रिफाइनरी को मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों से निशाना बनाया गया है. इस हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई है. मिसाइल हमले के बीच बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं और निवासियों से आग्रह है कि वे निकटतम सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.  मंत्रालय ने कहा है कि सिविल डिफेंस की टीमों ने ईरानी हमले के कारण एक केंद्र में लगी आग को बुझा दिया है. हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि आग बापको रिफाइनरी में लगी है.

हम अब भी मिसाइल हमलों के खतरों से निपट रहे: UAE

जंग के बीच पश्चिमी एशिया के कई देश खतरे की जद में हैं. ईरान ने सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और ओमान पर भी हमले किए हैं.  संयुक्त अरब अमीरात की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि देश का एयर डिफेंस सिस्टम अब भी मिसाइल के खतरे से निपट रहा है. UAE ने खतरों को देखते हुए नागरिकों के सलाह दी है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहे हैं और सरकार की दिशानिर्देशों का ख्याल रखें.

यह भी पढ़ें: 'असंतुलित, मूर्खतापूर्ण...', जंग के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान का रुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran US War, Bahrain, BAPCO Oil Bahrain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com