विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2019

स्कूल में घुसा सनकी व्यक्ति, चाकू लिया और कर दी 8 बच्चों की हत्या

2 सितंबर को हुबेई प्रांत के एंशी काउंटी में ब्यांगपिंग शहर के ‘चायोंगपो ग्रेड स्कूल’ में सुबह करीब आठ बजे हुई. स्कूल में सोमवार को नए अकादमिक सत्र का पहला दिन था. आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दो अन्य घायल हुए हैं.

स्कूल में घुसा सनकी व्यक्ति, चाकू लिया और कर दी 8 बच्चों की हत्या
बीजिंग:

मध्य चीन स्थित एक प्राइमरी स्कूल में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर आठ बच्चों की हत्या कर दी और वहीं दो अन्य को घायल कर दिया.

‘ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार घटना 2 सितंबर को हुबेई प्रांत के एंशी काउंटी में ब्यांगपिंग शहर के ‘चायोंगपो ग्रेड स्कूल' में सुबह करीब आठ बजे हुई. स्कूल में सोमवार को नए अकादमिक सत्र का पहला दिन था. आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दो अन्य घायल हुए हैं.

ब्रिटेन में सड़क पार कर रहा था भारतीय शख्स, तभी आई कार और...

आरोपी 40 वर्षीय स्थानीय निवासी है और उसे घटना के तुरन्त बाद गिरफ्तार कर लिया गया. खबर में कहा गया कि आरोपी की अपराधिक पृष्ठभूमि है और अपनी प्रेमिका की आंख फोड़ने के प्रयास में आठ साल जेल में रहा है.

वह जमानत पर बाहर था.

ये है नॉर्वे का पब्लिक टॉयलेट, Photos देख यकीन नहीं कर पा रहे हैं लोग

खबर में कहा गया कि घटना से व्यापक स्तर पर आक्रोश है. कई लोगों ने स्कूलों से सुरक्षा कड़ी करने की अपील भी की है.

VIDEO: दिल्ली के सरकारी स्कूल में बच्चे के सिर पर गिरा पंखा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Stabbed, School Kids, School Kids Killed, Classroom, Children Stabbed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com