विज्ञापन

चीन में कैंसर से जंग हार रही छात्रा के लिए अस्पताल बना क्लासरूम, दोस्तों संग आखिरी पढ़ाई के बाद तोड़ा दम

चीन में कैंसर से जूझ रही एक छात्रा ने आखिरी इच्छा के रूप में दोस्तों संग पढ़ाई करने की इच्छा जताई. अस्पताल में लगी इस क्लास के बाद उसने दम तोड़ दिया.

चीन में कैंसर से जंग हार रही छात्रा के लिए अस्पताल बना क्लासरूम, दोस्तों संग आखिरी पढ़ाई के बाद तोड़ा दम
याओ यिंगबेई की यह कहानी इस वक्त इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है. (सांकेतिक तस्वीर)
Pexels

Trending: चीन के गुइझोउ इलाके में ब्लड कैंसर से लड़ रही 18 साल की याओ यिंगबेई ने मरने से दो दिन पहले अपनी आखिरी इच्छा पूरी की. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, वह एक आखिरी बार अपने दोस्तों के साथ क्लास में बैठकर पढ़ना चाहती थी. उसकी इस ख्वाहिश के लिए अस्पताल के एक कमरे को गुब्बारों और टेडी बियर से सजाकर क्लासरूम बनाया गया. दोस्तों के साथ आखिरी बार पढ़ने के दो दिन बाद, 7 नवंबर को बेइबेई की मौत हो गई.

नाक से खून आता रहा, फिर भी जारी रखी पढ़ाई

स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स ने कुछ बच्चों को अस्पताल बुलाया था. इंग्लिश के टीचर ने इतिहास और चीन के एक म्यूजियम से जुड़ा पाठ पढ़ाया. सभी बच्चों से कहा गया था कि वे रोज के स्कूल की तरह ही बर्ताव करें. क्लास के दौरान बेइबेई की नाक से बार-बार खून आ रहा था, उसे तेज बुखार और हड्डियों में बहुत दर्द था, फिर भी वह दोस्तों के साथ पाठ दोहराती रही.

अकेलापन दूरे करने के लिए रोजाना मिलने आते थे टीचर्स

तीन महीने पहले उसकी बीमारी अचानक फिर लौट आई थी. माता-पिता उसे बचाने के लिए दूसरे शहरों के बड़े अस्पतालों में भी ले गए, लेकिन जब ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं बची, तो वे उसे वापस अपने शहर ले आए. अस्पताल में वह अकेलापन महसूस न करे, इसलिए उसके टीचर्स और दोस्त बारी-बारी से रोज उससे मिलने आते थे.

5 साल पहले पता चला था कि कैंसर है

सोंगजियांग सेकेंडरी स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली बेइबेई को पांच साल पहले कैंसर का पता चला था. बार-बार इलाज के लिए छुट्टी लेने की वजह से उसकी पढ़ाई पिछड़ गई थी. उसकी जान बचाने के लिए माता-पिता ने एक और बच्ची को जन्म दिया. छोटी बहन के जन्म के वक्त उसके नाल के खून से बेइबेई का स्टेम-सेल ट्रांसप्लांट किया गया, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए दोबारा स्कूल जाने लगी थी.

यह भी पढ़ें | चीन में मृत पालतू डॉग के बालों और अस्थियों से हीरे बनवा रहे लोग, अब ज्वेलर एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ें | भारतीय यूट्यूबर ने पहली बार देखा इंग्लैंड का गांव, बोला- 'इसने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leukaemia, Stem Cell Transplant, Hospital Classroom, Last Wish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com