विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

पत्नी की हत्या करने वाली भारतीय-अमेरिकी को 20 साल की सजा, 40 बार किया था चाकू से वार

अधिकारियों ने कहा कि जुलाई, 2016 में उसने 42 वर्षीय सीमा सिंह पर चाकू से वार करके उनकी हत्या कर दी.

पत्नी की हत्या करने वाली भारतीय-अमेरिकी को 20 साल की सजा, 40 बार किया था चाकू से वार
पत्नी की हत्या करने वाली भारतीय-अमेरिकी को 20 साल की सजा (प्रतीकात्मक फोटो)
  • 48 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी की हत्या करने के मामले में सजा
  • भारतीय मूल के इस व्यक्ति को 20 साल की सजा
  • सजा की 85 फीसदी मियाद पूरी करने के बाद उसे पैरोल मिलेगी
न्यूयॉर्क: अमेरिका में भारतीय मूल के 48 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी की हत्या करने के मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है. नितिन पी सिंह ने पत्नी पर चाकू से करीब 40 बार वार किया.

दिल्ली : हैवान पति ने 30 बार चाकू घोंपकर पत्नी को उतारा मौत के घाट  

न्यू जर्सी के सलेम में सुपीरियर कोर्ट की न्यायाधीश लिंडा लॉहुन ने सिंह को सजा सुनाई. सजा की 85 फीसदी मियाद पूरी करने के बाद उसे पैरोल मिलेगी.

अधिकारियों ने कहा कि जुलाई, 2016 में उसने 42 वर्षीय सीमा सिंह पर चाकू से वार करके उनकी हत्या कर दी. नितिन ने अदालत को बताया कि उसने पत्नी पर उस वक्त हमला किया जब उसने कहा कि वह उसे छोड़कर जा रही है और साथ में सारे पैसे और बच्चों को भी ले जा रही है.

VIDEO-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या


पत्नी पर हमले के बाद उसने पुलिस को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी सांस नहीं ले रही है. बाद में उसे पत्नी की हत्या का आरोपी बनाया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wife Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com