विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

6 लाख रुपये में ऑनलाइन खरीदा आलीशान घर, जैसे ही देखने पहुंचा तो उड़ गए होश

इस शख्स ने साउथ फ्लोरिडा में ऑनलाइन 6.3 लाख रुपये में एक विला खरीदा, जिसका असल दाम लगभग 1 करोड़ 23 लाख का था लेकिन नीलामी में यह घर सिर्फ 6.3 लाख में मिला.

6 लाख रुपये में ऑनलाइन खरीदा आलीशान घर, जैसे ही देखने पहुंचा तो उड़ गए होश
घर देखते ही शख्स के उड़े होश...
साउथ फ्लोरिडा:

सस्ते दामों में अगर आलिशान घर मिल जाए तो किसे खुशी नहीं होगी. ऐसे ही एक शख्स ने एक आलिशान मकान खरीदा, लेकिन ऑनलाइन. दरअसल, ऑनलाइन एक विला की नीलामी चल रही थी. तस्वीरों में उस घर को बहुत आलीशान दिखाया गया था. तो इस शख्स ने भी सोचा कि उसे भी इसमें पैसा लगाना चाहिए, क्योंकि ये विला देखने में वाकई बेदह आलिशान था. किस्मत से उसने इस नीलामी में यह घर हासिल कर लिया. घर को खरीदने के बाद इस शख्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

qprdqtlg

Gorgeous Villa Online

लेकिन जैसे ही वो इस प्रॉपर्टी को देखने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. इस शख्स ने साउथ फ्लोरिडा में ऑनलाइन 6.3 लाख रुपये में एक विला खरीदा, जिसका असल दाम लगभग 1 करोड़ 23 लाख का था लेकिन नीलामी में यह घर सिर्फ 6.3 लाख में मिला. लेकिन जैसे ही वो विला देखने पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि इस कीमत में उसे 1 फुट चौड़ी और 100 फुट लंबी एक घास लगी पट्टी ही मिली. 

भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की

sun-sentinel के मुताबिक इस पट्टी की मालकिन कर्विल होलनेस के नाम सिर्फ ये घास उगी पट्टी ही थी, जो इसके पीछे बने घर से जुड़ी हुईं थी. ऑनलाइन नीलामी कर रही कंपनी ने नीलामी में घर के साथ इस पट्टी की तस्वीर को ऑक्शन में रखा, जिस वजह से इस शख्स को लगा कि उसे 6.3 लाख में यह घर मिल रहा है. 

r9h0lo4o

होलनेस ने नीलामी कर रही वेबसाइट पर गलत जानकारी डालने का आरोप लगया. साथ ही इस शख्स के पैसे लौटाने को भी कहा. लेकिन इस वेबसाइट ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया.

अब इस शख्स को अपने पैसे वापस पाने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिक को बनाया नया रक्षा मंत्री, बोले - वह बहुत अच्छा काम करेंगे

VIDEO: नीलाम होगी दाऊद की एक और प्रॉपर्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Villa, House Auction, Grass, Property Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com