मालदीव में प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में लेती हुई
माले:
मालदीव पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प के बाद विपक्ष के एक नेता और 192 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के इस्तीफें और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
मालदीव सरकार ने इस्लामिक कंजर्वेटिव अदालत और जस्टिस पार्टी के नेता शेख इमरान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकार को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाया।
इमरान ने तीन दलों के प्रदर्शन आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से हिन्द महासागर के इस द्वीप देश में कटुतापूर्ण राजनीतिक माहौल उत्पन्न हो सकता है।
गयूम पर पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद तथा अन्य को जेल में बंद करने का आरोप लगाते हुए हजारों लोगों ने राजधानी में प्रदर्शन किया जिसके कारण उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मालदीव, शेख इमरान, राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम, मालदीव में प्रदर्शन, Shiekh Imran, President Yamin Abdul Gayum, Maldive, Maldive Protest