आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने NDTV को दिए इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश में बने नए तीसरे मोर्चे को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर बनाया गया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 2027 में सत्ता परिवर्तन करेगा.
चंद्रशेखर से जब पूछा गया कि बीजेपी और सपा को छोड़कर वोटर उनके साथ क्यों जाएगा, तो उन्होंने कहा कि उनकी ताकत यह है कि जहां भी किसी कमजोर के साथ अन्याय होता है, वहां चंद्रशेखर आकर खड़ा हो जाता है. उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में रवि पगारे की हत्या और उत्तराखंड में केतन की कील ठोककर हत्या का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि उनके इंटरवेंशन के बाद पगारे केस में 16 लोग गिरफ्तार हुए.
सीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले?
ओवैसी द्वारा उन्हें सीएम पद का दावेदार बताए जाने पर चंद्रशेखर ने कहा कि यह मोर्चे का फैसला है. उन्होंने ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बड़े इंटेलिजेंट लीडर हैं और लोकसभा में हर मुद्दे पर मजबूती से विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि एक दलित का बेटा अगर मुख्यमंत्री पद का दावेदार बन गया तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
#NDTVExclusive | 'एक दलित का बेटा CM पद का दावेदार हो गया तो इससे किसी को दिक्कत हो गई?' NDTV से बोले आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद #ChandrashekharAzad #UPElection2027 #UPPolitics | @sucherita_k @BhimArmyChief https://t.co/1WSsc0tusR
— NDTV India (@ndtvindia) November 12, 2026
अखिलेश और आजम के मुद्दे पर क्या कहा?
अखिलेश यादव के मंदिर जाने और आजम खान के मुद्दे पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह भी सत्ता के मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के जरिए सत्ता की चाबी उनके हाथ में होगी और वह अपने लोगों की समस्याओं का हल करेंगे.
#NDTVExclusive | 'असदुद्दीन ओवैसी इंटेलिजेंट लीडर हैं' NDTV से बोले आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद #ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #UPElection2027 #UPPolitics | @sucherita_k @BhimArmyChief https://t.co/LpFEHqp44g
— NDTV India (@ndtvindia) November 12, 2026
उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी न्योता देते हुए कहा कि अभी भी विकल्प खुले हैं, वह कुछ सीटों की कुर्बानी देने को तैयार हैं, बस बीजेपी को हराना है.
चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्ष के लोग भी हमसे ही लड़ रहे हैं. हमें थोड़ी सत्ता से हटाना है आपको. हम थोड़ा सत्ता में हैं. उन्होंने कहा कि मैंने तो सपा और कांग्रेस को भी कहा है कि आइए हम और कुर्बानी दे देंगे कुछ सीटों की. आप आइए हम आपको भी इस लाइन में साथ लेकर भाजपा को हराने का काम करेंगे.
#NDTVExclusive | 'मैंने सपा और कांग्रेस को कहा है हमारे गठबंधन में शामिल हों.. BJP को हराने का काम करेंगे' NDTV से बोले आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद #ChandrashekharAzad #UPElection2027 #UPPolitics | @sucherita_k @BhimArmyChief https://t.co/n0tSjcJ7yB
— NDTV India (@ndtvindia) November 12, 2026
आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी-RSS पर निशाना साधा और कहा कि 27% आरक्षण भी पिछड़ों को पूरा नहीं मिल रहा है. उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी SC-ST-OBC आरक्षण की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह प्राइवेट मेंबर बिल भी लाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं