विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2011

अमेरिका में फहराया गया विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा

करीब 250 किलोग्राम का तिरंगा वाइब्रेंट इंडिया फेस्टिवल में फहराया गया, जिसमें राजस्थान और गुजरात की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया जा रहा है।
शिकागो: करीब 250 किलोग्राम के विश्व का सबसे बड़ा भारतीय झंडा तिरंगा शनिवार से शुरू हो रहे वाइब्रेंट इंडिया फेस्टिवल में फहराया गया, जिसमें राजस्थान और गुजरात की ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया जा रहा है। 153 फुट लंबे इस तिरंगे झंडे को पोरबंदर के एक दर्जी छोटेलाल एस सिंधिया ने बनाया है। सबसे लंबा झंडा के निर्माण के कारण इस साल लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी उनका नाम शरीक हो चुका है। भारतीय समारोह के आयोजक भारतीय मूल के अमेरिकी एम सैयद ने इस झंडे को एरिना के मेजिस्टिक सीयर्स सेंटर एरीना में फहराया। इस दो दिवसीय समारोह के दौरान राजस्थानी लोकनृत्य, गुजराती गरबा, रास पर बॉलीवुड अभिनेता और गायक भी प्रदर्शन करेंगे। समारोह के बाद इस झंडे को वापस गुजरात के नवसारी लाया जाएगा, जिसके बाद भारत के विभिन्न राज्यों में अन्य कार्यक्रमों में इसको फहराया जाएगा।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सबसे बड़ा तिरंगा, शिकागो, वाइब्रेंट इंडिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com