विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2013

इंडोनेशिया में भूस्खलन में नौ मारे गए, 17 लापता

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुई भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुई भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एडे एडवर्ड ने कहा कि भूस्खलन के कारण 20 मकान जमींदोज हो गए।

भूस्खलन की घटनाएं पश्चिमी सुमात्रा के अगम जिले में हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया, पांच लोगों के शव बरामद किए हैं और तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता 17 लोगों की तलाश की जा रही है।

सुमात्रा में शनिवार रात भी भूस्खलन में एक ऊर्जा कंपनी के चार कर्मचारी मारे गए थे। नुगरोहो ने कहा कि भूस्खलन में 15 मकान भी दब गए हैं। इंडोनेशिया के इस क्षेत्र में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं आम हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडोनेशिया, भूस्खलन, Indonesia, Landslide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com