विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2011

संबोधन में गड़बड़ी कोई बड़ी बात नहीं : कृष्णा

कृष्णा ने कहा, इसमें कुछ भी गड़बड़ी नहीं है। मेरे सामने बहुत से कागज पड़े थे, इसलिए गलती से गलत संबोधन आ गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयार्क: सुरक्षा परिषद में गलती से पुर्तगाल के विदेश मंत्री का भाषण पढ़ने के एक दिन बाद विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि यह चीजें इसलिए होती हैं क्योंकि उनमें से ज्यादातर संबोधनों की शुरुआत एक जैसे बिंदुओं से होती हैं। कृष्णा ने कहा, इसमें कुछ भी गड़बड़ी नहीं है। मेरे सामने बहुत से कागज पड़े थे, इसलिए गलती से गलत संबोधन आ गया। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुरक्षा और विकास पर संबोधन देते हुए, कृष्णा लगभग तीन मिनट तक गलत भाषण पढ़ गए थे। उन्हें इस गलती का अहसास संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरदीप सिंह पुरी ने कराया। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, ऐसा हो गया। विदेश मंत्री ने कहा कि उनमें से ज्यादातर संबोधनों की शुरुआत एक जैसी होती है, जिनमें सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहे देशों का अभिवादन होता है। संबोधन का पहला भाग, संयुक्त राष्ट्र संबंधी आम मुद्दों से जुड़ा था। गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद पुरी ने कृष्णा से कहा, आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। भारत से पहले पुर्तगाल के मंत्री अपना संबोधन दे चुके थे। कृष्णा सुरक्षा परिषद में सुधार संबंधी भारत के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए यहां की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संबोधन, गड़बड़ी, कृष्णा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com