फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की हाल में सगाई हो गई. विक्रम ने कृष्णा की सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. हाल में कृष्णा भट्ट ने वेदांत सारदा से इंगेजमेंट की है, तस्वीरों में ये कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. इसके साथ ही विक्रम भट्ट काफी इमोशनल दिख रहे हैं, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए विक्रम काफी भावुक होते दिखे. विक्रम भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं. पहले तस्वीर में विक्रम, बेटी कृष्णा को गले लगाते हुए उनके माथे को चूम रहे हैं और दोनों सामने खड़े वेदांत की ओर देख रहे हैं.
बेटी के साथ तस्वीर की शेयर
वहीं दूसरे फोटो में वेदांत और कृष्णा एक साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे के सामने हाथ जोड़ते हुए नमस्कार की मुद्रा में खड़े हैं. कृष्णा तस्वीरों में येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं वेदांत ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी है.
बेटी के लिए लिखी कविता
तस्वीरों को पोस्ट करते हुए विक्रम भट्ट ने बेटी के लिए एक प्यारी सी कविता लिखी है, ‘क्या यही वह छोटी लड़की है जिसे मैं गोद में लिए हुए था, क्या यह छोटा लड़का है जो कल तक खेला करता था.. वह कब सुन्दरी हो गई, वह इतना लंबा कब हुआ? क्या कल की ही बात नहीं, जब वे छोटे थे?' बता दें कि कृष्णा, विक्रम भट्ट और उनकी पूर्व पत्नी अदिति भट्ट की संतान हैं. 1998 में विक्रम का अदिति से तलाक हो गया था.
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था?
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल?
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट, Vikram Bhatt, Krishna Bhatt, Vikram Bhatt Krishna Bhatt, Vikram Bhatt Career, Vikram Bhatt Films, Vikram Bhatt Daughter Photo, Vikram Bhatt News, Vikram Bhatt Instagram, Vikram Bhatt Family Photo, Vikram Bhatt Horror Movies









