विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

तानाशाह किम जोंग उन के सामने 3 सेकंड के लिए आ गया फोटोग्राफर, फिर हुआ कुछ ऐसा...

मौका था 10 मार्च को उत्तर कोरिया में हुए इलेक्शन का. जब जनता से बात कर रहे किम जोंग की तस्वीर को खींचने के लिए उनके फोटोग्राफर सामने आ गए. ये बात किम को इतनी नागवार गुज़री कि उन्होंने 47 साल के इस फोटोग्राफर को...

तानाशाह किम जोंग उन के सामने 3 सेकंड के लिए आ गया फोटोग्राफर, फिर हुआ कुछ ऐसा...
उत्तर कोरिया:

छोटी सी गलती की वजह से आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है. लेकिन ये खतरा तब और बढ़ जाता है जब आपका बॉस कोई और नहीं बल्कि तानाशाह किम जोंग उन हो. जी हां, सालों से किम जोंग उन की तस्वीरे खींच रहे उनके पर्सनल फोटोग्राफर को सिर्फ इसलिए नौकरी से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वो 3 सेकेंड के लिए किम के सामने आ गए थे.

मौका था 10 मार्च को उत्तर कोरिया में हुए इलेक्शन का. जब जनता से बात कर रहे किम जोंग की तस्वीर को खींचने के लिए उनके फोटोग्राफर सामने आ गए. ये बात किम को इतनी नागवार गुज़री कि उन्होंने 47 साल के इस फोटोग्राफर को ना सिर्फ नौकरी से निकाला बल्कि उसे कोरिया के वर्कर पार्टी के लोगों ने दोयम दर्जे का नागरिक भी बता दिया.

किम जोंग ने पिता और दादा की लाशों को आज भी रखा है संभाल कर, हर साल खर्च करता है 1.41 करोड़

डेली मेल के मुताबिक फोटोग्राफर की पहचान ‘री' नाम से हुई है. री ऐसे एंगल से फोटो खींच रहे थे कि कैमरे के फ्लैश ने किम जोंग की गर्दन को कवर कर दिया. 

104 साल की महिला ने किया ऐसा 'जुर्म', पुलिस बोली - टीम अरेस्ट करने आ रही है

इस तस्वीर के कारण फोटोग्राफर पर दो आरोप लगे. पहला कि उसने फोटोग्राफी के लिए बनाए गए दो मीटर के प्रतिबंधित हिस्से का उलंघन किया और दूसरा कि उसने सीधे किम के सामने आकर फोटो या वीडियो न लेने के नियम को भी तोड़ा.

बता दें, री वही फोटोग्राफर हैं जिसने पिछले महीने हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम की मुलाकात की तस्वीरें क्लिक की थीं.

VIDEO: खुल जा किम किम!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kim Jong Un, Kim Fire Photographer, Kim Jong Un Fires His Personal Photographer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com