विज्ञापन

ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में आयतुल्लाह खामेनेई अपने घर में हुए हमले में मारे गए थे. इसके बाद मार्च की शुरुआत में ईरानी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि अंतिम संस्कार को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है.

ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार
  • ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की घोषणा की है जो जुलाई में आयोजित होगा
  • अंतिम संस्कार जुलूस 4 जुलाई से तेहरान में शुरू होकर 9 जुलाई को मशहद में संपन्न होगा
  • इस जनाजे में लगभग दो करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है
तेहरान:

इजरायली और अमेरिकी हमलों में मारे जाने के 100 से ज़्यादा दिनों के बाद, अब ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि जुलूस 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होंगे और 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में उन्हें दफ़नाया जाएगा. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस जनाजे में करीब 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

उनके काम को प्रकाशित करने वाले कार्यालय के एक बयान के अनुसार, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के लिए समारोह 4 जुलाई से 9 जुलाई तक तेहरान, क़ोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे.

आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई को अंतिम रूप से मशहद शहर में स्थित इमाम रज़ा (अ.स.) की पवित्र दरगाह में दफनाया जाएगा. यहां बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं के आने की भी उम्मीद है. खास तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और कश्मीर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं.

फरवरी में खामेनेई की मौत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक की बागडोर संभालने वाले उनके तीन दशकों से ज़्यादा लंबे कार्यकाल का अंत हो गया था. 28 फरवरी 2026 को जब खामेनेई की मौत हुई, तब उनकी उम्र 86 साल थी. उनकी मौत के बाद उनके बेटे आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है.

इसे भी पढ़ें: ईरान में मौत के 3 महीने बाद अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, जनाजे में जुटेंगे 2 करोड़ लोग

इसे भी पढ़ें: बकरीद पर ईरान के सुप्रीम लीडर की मुसलमानों से अपील, जिनपर हमला किया उन्हें भी साथ आने का न्योता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Khamenei Funeral News, Ali Khamenei Death News, Ali Khamenei News Today, Ali Khamenei Assassination Impact, Ali Khamenei Mojtaba Khamenei
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com