विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Mar 01, 2012

संसदीय चुनाव से दुश्मनों को लगेगा झटका : खमैनी

Read Time: 2 mins
तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खमैनी ने कहा है कि देश में होने जा रहे संसदीय चुनाव शत्रु देशों के लिए एक और झटका होंगे।
 समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक खमैनी ने बुधवार को कहा कि शुक्रवार को होने जा रहे चुनाव ईरान पर आधिपत्य जमाने वाली शक्तियों के लिए एक और झटका होंगे।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव 11 फरवरी को इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर आयोजित रैलियों से भी बड़ा झटका साबित होगा। खमैनी ने बुधवार को कहा कि शुक्रवार को होने वाला मतदान पूर्व के चुनावों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि शत्रुओं ने अपनी सारी बची-खुची ऊर्जा इन संसदीय चुनावों में लगा दी है। बीते 11 फरवरी को हजारों ईरानी लोगों ने इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ मनाई। ईरानियों ने अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर यह वर्षगांठ मनाई थी।

जनवरी में खमैनी ने ईरानी लोगों से 2 मार्च, 2012 को होने जा रहे संसदीय चुनावों में सक्रियता से भाग लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि देश के दुश्मन यहां के लोगों को चुनावों में हिस्सा लेने के प्रति हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 4.8 करोड़ से ज्यादा ईरानी मतदान के योग्य हैं। ईरानी मजलिस (संसद) की 290 सीटों पर चुनाव के लिए 3,400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;