- केन्या के सांबुरू में सफारी हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, जिसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई.
- मृतकों में इक्वाडोर का अधिकारी और अमेरिकी पत्रकार भी शामिल थे.
- क्रैश साइट पर आग की वजह से बचाव कार्य जारी है. हादसे की जांच भी चल रही है.
केन्या की राजधानी नैरोबी के उत्तर में स्थित सांबुरू काउंटी में पर्यटकों को सफारी पर ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. बुधवार को हुए इस एक्सिडेंट के वक्त प्लेन में सवार एक पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई. जान गंवाने वालों में इक्वाडोर का एक अधिकारी और एक अमेरिकी पत्रकार भी शामिल हैं.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 09:13 बजे हुआ, जब विमान लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से रवाना हुआ था.
केन्या के उत्तरी इलाके में बेहद खूबसूरत और मशहरू जगह सांबुरू स्थित है. यहां एक पर्वत है, जिसकी चोटी समुद्र तल से दो हजार मीटर यानी 6560 फीट है. हाइकिंग के लिए यह लोकप्रिय जगह है. यहां कंपनियां हेलिकॉप्टर से ऊपर से नजारे दिखाने की सर्विस देती हैं.
दोपहर में रेड क्रॉस ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें क्रैश वाली जगह पर आग लगी हुई दिखाई दे रही थी.
Search and recovery efforts are ongoing, hampered by difficult terrain access and an active fire at the crash site.
— Kenya Red Cross (@KenyaRedCross) August 19, 2026
An additional team has been dispatched from Isiolo to reinforce the operation.
More updates to follow. https://t.co/XUjWArYul3 pic.twitter.com/qSApuA1b0y
इसी साल, मार्च में पश्चिमी केन्या में हुए एक हेलीकॉप्टर क्रैश में संसद के एक सदस्य सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं