विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2011

विलियम होंगे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज, डचेस ऑफ कैंब्रिज कहलाएंगी कैट

बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि विवाह समारोह संपन्न होने के बाद दोनों को क्रमश: ड्यूक ऑफ कैंब्रिज तथा डचेस ऑफ कैंब्रिज का सम्मान दिया जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी से पहले बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि विवाह समारोह संपन्न होने के बाद दोनों को क्रमश: ड्यूक ऑफ कैंब्रिज तथा डचेस ऑफ कैंब्रिज का सम्मान दिया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ ने वेल्स के प्रिंस विलियम को यह उपाधि दी। प्रिंस विलियम के लिए ड्यूक ऑफ कैंब्रिज, अर्ल ऑफ स्ट्रेटहर्न तथा बैरान कैरिकफर्गस जैसी संज्ञाएं होंगी। पैलेस की तरफ से जारी घोषणा के अनुसार 28 वर्षीय प्रिंस विलियम जहां हिज रॉयल हाईनेस द ड्यूक ऑफ कैंब्रिज कहलाएंगे वहीं उनकी होने वाली जीवनसाथी 29 वर्षीय कैथरीन मिडलटन हर रॉयल हाईनेस द डचेस ऑफ कैंब्रिज होंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रिंस विलियम, केट मिडलटन, शादी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com