- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को जिम से बाहर निकलते समय चार हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था.
- सोनीपत के बदमाश भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है.
- भोलू शाहपुरिया गोगी गैंग से जुड़ा है. उसके अनुसार अंकित दुश्मनों का साथ दे रहा था.
Ankit Baliyan Murder Case: यूपी के शामली जिले में बुधवार शाम हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को जिम से बाहर निकलते समय गोलियों से भून दिया गया था. चार अज्ञात हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. मौके से 20 खोखे मिले. अंकित के शरीर में कई गोलियां मिली है. दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई अंकित बालियान की हत्या ने पश्चिमी यूपी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए है. पुलिस प्रशासन इस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि अभी तक हमलावरों का कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है और अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार भी नहीं हुआ है. लेकिन इस बीच हरियाणा से इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
VIDEO | Shamli: Mortal remains of Haryanvi singer-Youtuber Ankit Balyan brought to his house.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2026
Ankit Balyan was shot dead by unidentified assailants outside a gym in Shamli district on Wednesday evening. The incident took place in the Kotwali police station area when Balyan was… pic.twitter.com/QIARFNIEsb
भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के एक बदमाश ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है. सामने आई अपडेट के अनुसार भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है. हालांकि यह भोलू शाहपुरिया कौन है? इसकी अंकित बालियान से क्या दुश्मनी थी? इन सब के बारे में अभी अधिक जानकारी की इंतजार है.

अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए जारी किया गया सोशल मीडिया पोस्ट.
Photo Credit: NDTV
भोलू शाहपुरिया ने अंकित की क्यों की हत्या, पोस्ट में बताया
सोनीपत के भोलू शाहपुरिया ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है. जिसमें उसने लिखा- अंकित ग्रुप के दुश्मनों का साथ दे रहा था, उसने "गोगी भाई" से जुड़ी एक घटना पर गाना बनाया था और वह दुश्मनों की आपराधिक गतिविधियों में शामिल था. पोस्ट में धमकी दी गई है कि जो कोई भी उनके दुश्मनों का साथ देगा, उसका भी यही हश्र होगा. इसे "सिर्फ़ शुरुआत" बताते हुए कहा गया है कि "सबकी बारी आएगी". शामली पुलिस इस दावे की पुष्टि कर रही है.
आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो में गाया था- 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर'
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने आखिरी स्टाग्राम वीडियो में जो गीत गाया था, उसके बोले थे- 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर'. हत्या से कुछ देर पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी. मालूम हो कि अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. वह हरियाणा के सोनीपत में रहते थे, अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाते थे. शामली में जिम ने निकलने के बाद 4 अज्ञात अपराधियों ने अंकित को गोलियों ने भून दिया. बदमाशों ने 20 राउंड गोलियां फायर की थी.
अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "उप्र की कानून-व्यवस्था को शून्य करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है. मृतक की दुखी मां के द्वारा अपने बेटे के शव को गोद में रखकर सड़क पर ही शोकाकुल होने का समाचार हृदयविदारक है. जाट समाज ने हमलावारों की गिरफ़्तारी को लेकर सड़क पर ही अपनी माँग बुलंद की है. उप्र का समस्त जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित है. इस हत्याकांड की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के दृष्टिकोण से भी किये जाने की मांग उठ रही है. बेहद निंदनीय."
यह भी पढ़ें - हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में हत्या, हमलावरों ने मारी 14 गोलियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं